ePaper

एमबीए के विद्यार्थी स्टार्टअप से जुड़ेंगे, सेल का हुआ गठन

Updated at : 07 Nov 2024 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

कुलपति डॉ एके सिन्हा के संरक्षण में बनी उच्च स्तरीय कमेटी, शीघ्र होगी लांचिग

विज्ञापन

संजीव सिंह, रांचीरांची विवि में पहली बार एमबीए के विद्यार्थियों को स्टार्टअप से जोड़ने की पहल की जा रही है. इसके लिए इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (आइएमएस) में स्टार्टअप एंड इंटरप्रेन्योरशिप सेल का गठन किया गया है. जबकि कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के संरक्षण में उच्चस्तरीय कमेटी का भी गठन किया गया है. इस कमेटी में तकनीकी संस्थानों सहित केंद्रीय संस्थानों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है. इस सेल में विद्यार्थियों के आइडिया पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन किया जायेगा. साथ ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए विवि की तरफ से प्रथम चरण में प्रोत्साहन राशि मुहैया करायी जायेगी. बेहतर आइडिया के आधार पर स्टार्टअप को रजिस्टर्ड कराने के लिए भी विवि की तरफ से राशि मुहैया करायी जायेगी. विवि द्वारा शीघ्र ही इसकी लांचिंग करायी जायेगी. बाद में इस सेल से अन्य विभागों के विद्यार्थियों को भी जोड़ा जायेगा.

प्रथम चरण में 10 से 20 हजार रुपये मिलेंगे

विद्यार्थियों के बिजनेस आइडिया पर शुरू किये जा रहे स्टार्टअप के लिए संस्थान द्वारा प्रथम चरण में विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर उनके बीच प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. निर्णायक मंडली द्वारा 20 बिजनेस आइडिया को सेलेक्ट (चयन) किया जायेगा. इस टीम को विवि द्वारा प्रथम चरण में कम से कम 10 से 20 हजार रुपये आर्थिक मदद किये जाने की संभावना है. साथ ही इस टीम में शामिल विद्यार्थियों को सेल में मौजूद विशेषज्ञ ट्रेनिंग देंगे. जब इनका स्टार्टअप आगे बढ़ेगा, तो अंतिम रूप से इनमें से बेहतर दो से तीन स्टार्टअप का चयन किया जायेगा. विवि द्वारा इसके रजिस्ट्रेशन तथा व्यावहारिक रूप से कंपनी के रूप में तैयार करने व मार्केटिंग के लिए पहल की जायेगी. साथ ही इसके तहत कम से कम एक लाख रुपये तक की आर्थिक मदद भी की जा सकेगी. कुलपति द्वारा आइएमएस के निदेशक डॉ वीएस तिवारी को पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग की जिम्मेवारी दी गयी है.

बनी है उच्चस्तरीय कमेटी

स्टार्टअप एंड इंटरप्रेन्योरशिप सेल के लिए बनी उच्चस्तरीय कमेटी में संरक्षक कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा हैं. जबकि अध्यक्ष आइएमएस के निदेशक डॉ वीएस तिवारी व सदस्य सचिव लैंग्वेज लैब को-अॉर्डिनेटर डॉ रंधीर कुमार हैं. कमेटी के अन्य सदस्यों में आइएमएस को-अॉर्डिनेटर डॉ नीलू कुमारी, बीआइटी मेसरा से विशाल एच शाह, डॉ जगन्नाथन, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी से डॉ हिरल मेहता, स्टार्टअप एडवाइजर किंगशुक बनर्जी, आइटी मंत्रालय के सहायक निदेशक शुभ मिश्रा, आइएमएस के डॉ नितिन रंजन त्रिपाठी सहित दो विद्यार्थी में अमिशा साव व मान कुमार शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola