रांची पहुंचे मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन, चेंबर ने किया स्वागत
मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन का रांची में चेंबर द्वारा स्वागत किया गया। राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारियों पर हुई चर्चा, चेंबर को किया आमंत्रित।
रांची. अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश एम जैन के रांची आगमन पर चेंबर की ओर से उनका स्वागत किया गया. इस दौरान युवा मंच के झारखंड प्रांतीय पदाधिकारियों ने चेंबर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी.
चेंबर अध्यक्ष तुलसी पटेल ने मारवाड़ी युवा मंच की ओर से सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की. उन्होंने भविष्य में पहले से अधिक एकजुट होकर काम करने की इच्छा जतायी. साथ ही दिसंबर में आयोजित होने वाले चार दिवसीय ‘कारवां-2.0’ राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं.
सुरेश एम जैन ने अधिवेशन की तैयारियों और उद्देश्यों की जानकारी दी. उन्होंने चेंबर प्रतिनिधियों को अधिवेशन में शामिल होने का आमंत्रण दिया.
मौके पर महासचिव रोहित अग्रवाल, सह सचिव अमित शर्मा, पूजा ढाढा, कार्यकारिणी सदस्य विनीता सिंघानिया, मोनिका गोयनका, निधि झुनझुनवाला, पूर्व अध्यक्ष विनय अग्रवाल, युवा मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल, प्रांतीय अध्यक्ष विशाल पाडिया, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राहुल अग्रवाल, ललित जैन, अर्जुन सिंघानिया, रांची शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल, सचिव मुकेश शर्मा और कोषाध्यक्ष अनीश सरावगी मौजूद थे. कैट के प्रांतीय संयोजक ब्रजेश कुमार और पवन जयसवाल ने भी चेंबर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बधाई दी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए