रांची का मरासिल्ली पहाड़ बनेगा प्रसिद्ध तीर्थस्थल, सांसद संजय सेठ ने विवाह मंडल का किया शिलान्यास
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Apr 2023 10:33 PM
रांची के नामकुम स्थित शिवलोक धाम मरासिल्ली को देश स्तरीय तीर्थस्थल बनाने को लेकर सांसद संजय सेठ संकल्पित हैं. रविवार को 31 लाख की लागत से विवाह मंडप का शिलान्यास करने के बाद कहा कि इसे प्रसिद्ध तीर्थस्थल बनाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा.
नामकुम (रांची), राजेश वर्मा : राजधानी रांची के नामकुम स्थित शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ को प्रसिद्ध तीर्थस्थल बनाने के लिए संकल्प लेने की बात सांसद संजय सेठ ने कही. सांसद ने 31 लाख की लागत से यहां विवाह मंडल का शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि इसको प्रसिद्ध तीर्थस्थल बनाने को लेकर प्रयासरत हैं.
मरासिल्ली बाबा के प्रति है आस्था
सांसद संजय सेठ ने कहा शिवलोक धाम मरासिल्ली बाबा के प्रति आस्था है. इस शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ को देश स्तरीय विकसित करने के लिए स्वयं संकल्पित है. यहां की चारों ओर फैली हसीन वादियां, प्राकृतिक नजारा मनमोह लेता है. यह स्थान धार्मिक एवं पर्यटन की दृष्टि से अद्भुत है.
बाबा के आशीर्वाद से विकास कार्य पर रहेगा जोर
रांची सांसद ने जिला अनाबद्ध योजना के तहत शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ पर बनने वाले विवाह मंडप के शिलान्यास के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले दिनों में यह स्थान पूरे देश-विदेश में चर्चित होगा. कहा कि बाबा के आशीर्वाद से जब तक रहूंगा विकास कार्य करता रहूंगा. केंद्र सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थल को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है.
Also Read: झारखंड : पूर्वी सिंहभूम में 24 करोड़ की लागत से बनेगा पहला बायो डायवर्सिटी पार्क, जानें खासियत
विवाह मंडप के बाद बनेगा तोरणद्वार
उन्होंने बताया कि करीब 31 लाख की लागत से विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा. वहीं, जल्द ही तोरणद्वार निर्माण भी पूरा हो जाएगा जिससे यहां की भव्यता और बढ़ जाएगी. इस मौके पर मुखिया रंजीत लकड़ा और ट्रस्ट के अध्यक्ष दयानंद राय ने अन्य कार्यों के लिए सांसद को ज्ञापन सौंपा. वहीं, पार्टी कार्यक्रम की वजह से विधायक राजेश कच्छप अनुपस्थित रहे. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि प्रमोद कुमार सिंह, अशोक राय, प्रशांत किशोर, रुद्रेश्वर राय,भीम राय, बिजेंद्र राय, दिनेश सिंह, रिंकू राय, उमेश बड़ाइक, सुबोध सिंह टनटन,सुषमा बड़ाइक, राजेंद्र महतो, सूरत राय, मधु राय, मनोज सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










