Maiya Samman Yojana: अगर आपने भी की है ये गलती तो, लौटाने होंगे पैसे, लिस्ट में हजारों लाभुकों के नाम

maiya samman yojana
Maiya Samman Yojana: मंईयां सम्मान योजना की कुछ लाभुकों को योजना के पैसे वापस लौटाने होंगे. विभाग के अनुसार मंईयां सम्मान योजना के अलावा किसी भी दूसरी पेंशन योजना का लाभ उठा रही लाभुकों से योजना की राशि वापस ली जायेगी. ऐसी महिलाओं पर आज बुधवार से ही कार्रवाई शुरू होगी.
Maiya Samman Yojana: झारखंड की चर्चित मंईयां सम्मान योजना की कुछ लाभुकों को योजना के पैसे वापस लौटाने होंगे. इस संबंध में आज बुधवार से ही कार्रवाई शुरू होगी. विभाग के अनुसार मंईयां सम्मान योजना के अलावा किसी भी दूसरी पेंशन योजना का लाभ उठा रही लाभुकों से योजना की राशि वापस ली जायेगी. इसके अलावा ऐसी लाभुकों को योजना से वंचित भी किया जायेगा.
पूर्वी सिंहभूम में 77 हजार लाभुकों को लौटने होंगे पैसे
अवैध और फर्जी आवेदनों को रोकने के लिए सरकार ने जनवरी से ही प्रज्ञा केंद्रों पर ऑनलाइन आवेदन पर रोक लगा दी थी. इसके बावजूद भी कई स्तर से योजना की राशि के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने और योजना की राशि लेने का मामला प्रकाश में आया है. पूर्वी सिंहभूम जिले से 77 हजार ऐसी महिलाओं का नाम सामने आया है, जिन्हें बिना डीबीटी के 7500 रुपए मिले हैं. अब जांच के दौरान ऐसी सभी लाभुकों से योजना की राशि वापस ली जायेगी.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
केवल पात्र लाभुकों को मिलेगी अप्रैल माह की राशि
विभाग अपने स्तर से पूरा प्रयास कर रही है कि अप्रैल माह से केवल योजना की पात्रता को पूरा करने वाली महिलाओं को ही योजना का लाभ मिलें. इसके अलावा जो भी महिलाएं अवैध तरीके से योजना का लाभ उठा रही है, उन्हें योजना से वंचित किया जायें. आज पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय में डीसी, डीडीसी, एसडीओ, सामाजिक सुरक्षा निदेशक, सभी प्रखंड के पदाधिकारी समेत अन्य पदाधिकारी और ऑपरेटर की उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक बुलायी गयी है.
इसे भी पढ़ें
झारखंड में बनेगा एक्वा पार्क, राज्य के 100 मत्स्य पालकों को प्रशिक्षण के लिए भेजा जायेगा हैदराबाद
झारखंड के लोगों को लगेगा 440 वोल्ट का करंट, इतनी महंगी हो जाएगी बिजली, घोषणा आज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




