मंईयां सम्मान : रांची के 3.25 लाख लाभुकों को 81.26 करोड़ का भुगतान

Updated:
विज्ञापन

रांची जिले में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मई महीने की सम्मान राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है. योजना से जुड़े 3,25051 लाभुकों के खाते में 81,26,27,500 की राशि(आधार बेस्ड) दी गयी है.

विज्ञापन

रांची. रांची जिले में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को मई महीने की सम्मान राशि का भुगतान उनके बैंक खाते में कर दिया गया है. योजना से जुड़े 3,25051 लाभुकों के खाते में 81,26,27,500 की राशि(आधार बेस्ड) दी गयी है. वहीं, जिन लाभुकों का आवेदन पूर्व में स्वीकृत है और उन्होंने अपना आधार सीडिंग बैंक खाते से नहीं कराया है, वैसे लाभुकों से आधार सीडिंग कराने का निर्देश प्रशासन ने दिया है. उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लाभुकों से आग्रह किया है कि वह अपना आधार सीडिंग करा लें, जिससे योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके. उन्होंने कहा है कि जिला में भौतिक सत्यापन का कार्य जारी है, जिसके तहत यह कार्य संपन्न होना है. इसी के आधार पर शेष योग्य लाभुकों को योजना का लाभ सुनिश्चित किया जायेगा. जिन लाभुकों का भौतिक सत्यापन लंबित है, वह आंगनबाड़ी सेविका से संपर्क कर सत्यापन प्रपत्र प्राप्त कर सकते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola