जयप्रकाश नगर में गणेशोत्सव की धूम, महाआरती के बाद बंटेगा महाभोग-प्रसाद
रांची में गणेशोत्सव का उत्साह. आज शाम श्रीगणेश-लक्ष्मी मंदिर में महाआरती, महाभोग-प्रसाद वितरण और जागरण का आयोजन. 24 को हवन-पूजन से होगा समापन.
रांची. जयप्रकाश नगर खादगढ़ा स्थित श्रीगणेश-लक्ष्मी मंदिर में बुधवार को महाआरती, महाभोग-प्रसाद वितरण और जागरण का आयोजन होगा. समिति की अध्यक्ष सह संस्थापक रानी कुमारी ने बताया कि शाम छह बजे महाआरती के बाद महाभोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा. शाम सात बजे से भजन-कीर्तन और जागरण शुरू होगा.
उन्होंने बताया कि 24 सितंबर को हवन-पूजन अनुष्ठान और कलश विसर्जन के साथ गणेशोत्सव का समापन होगा.
गणेशोत्सव के आयोजन में शिवनंदन पाठक, धर्मेंद्र सिंह, प्रियंका कुमारी, पप्पू यादव, सुनील यादव (पार्षद), बंटी बाबू, अनुप उपाध्याय, विजय कुमार, विपुल तिवारी, ई अरुण कुमार सिंह, गौरव स्वामी, मनोज कुमार, विवेक रजक, आयुष राज, प्रेरणा कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए