सिल्ली में करम अखाड़ा महोत्सव का उत्साह, गीत-नृत्य से सजी विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुति
विद्यार्थियों ने करम नृत्य किया | Prabhat Khabar Network
लोटा राजकीयकृत मध्य विद्यालय में करम अखाड़ा महोत्सव का आयोजन पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ किया गया. विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से समां बांधा. प्रभारी प्राचार्य ने पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला.
सिल्ली. प्रखंड के राजकीयकृत मध्य विद्यालय लोटा में सोमवार को करम अखाड़ा महोत्सव पारंपरिक उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया. विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
विद्यालय परिसर में करम डाल स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पारंपरिक वेशभूषा में सजे छात्र-छात्राओं ने करम गीत और लोक नृत्य प्रस्तुत किये. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में पारंपरिक संस्कृति की झलक देखने को मिली.
विद्यार्थियों को बताया करम पर्व का महत्व
प्रभारी प्राचार्य उपेंद्र लाल महतो ने विद्यार्थियों को करम पर्व के महत्व और इससे जुड़ी परंपराओं की जानकारी दी. उन्होंने पर्व के सांस्कृतिक महत्व को समझने और परंपराओं से जुड़े रहने की बात कही.
मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रीना देवी, शिक्षक नंदी कुंभकार, प्राणेश रंजन वर्मा, सुनील कुमार, मीनू देवी, सुमित्रा देवी, कुंती देवी समेत अन्य लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए