Ranchi News : जय ग्रीन सिटी में चित्रगुप्त पूजा

Author R tiwary
Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अरगोड़ा स्थित जय श्री ग्रीन सिटी में गुरुवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की आराधना की गयी.

विज्ञापन

रांची. अरगोड़ा स्थित जय श्री ग्रीन सिटी में गुरुवार को धूमधाम से भगवान चित्रगुप्त की आराधना की गयी. हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त जगत के सभी जीवों के कर्म का लेखा-जोखा रखते हैं और उनके अच्छे और गलत कर्मों के अनुसार उन्हें फल देते हैं. वहीं, एपी सिन्हा ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त धर्म और न्याय के प्रतीक हैं और उन्हें जगत के सभी जीवों के लिए न्याय करने वाले देवता के रूप में पूजा जाता है. मौके पर विश्वजीत सिन्हा ने भगवान चित्रगुप्त को कायस्थ समुदाय के आराध्य देव बताया और कहा कि उनकी पूजा इस समुदाय में बहुत महत्व रखती है. वहीं, यशवंत सिन्हा ने कहा कि चित्रगुप्त महाराज की पूजा और उनकी कथा सांस्कृतिक महत्व रखती है और यह समाज में नैतिक मूल्यों और धर्म के महत्व को बढ़ावा देती है. विचार गोष्ठी के अलावा बच्चों का एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन अर्चना प्रीति ने किया. मौके पर संजय समर, डीएन अंबष्ट, पंकज, प्रकाश, प्रशांत कुमार, आरएस बिट्टू ने अपने विचार रखे.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola