22.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

झारखंड : लोकसभा चुनाव 2024 में इन सीटों पर कांग्रेस की हो सकती है भाजपा से टक्कर

Lok Sabha Chunav 2024: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस-बीजेपी की 7 सीटों पर टक्कर संभव है. 7 सीटें कांग्रेस के खाते में आईं हैं, जिन पर बीजेपी ने उम्मीदवार उतारे हैं.

Lok Sabha Chunav 2024: झारखंड में लोकसभा चुनाव 2024 में कम से कम 7 सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कांग्रेस के उम्मीदवारों से सीधी टक्कर होने की उम्मीद है. इनमें से अधिकतर सीटों पर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी.

झारखंड में कांग्रेस के हिस्से आईं 7 लोकसभा सीटें

केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ बन रहे करीब दो दर्जन दलों के गठबंधन I.N.D.I.A. (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के बीच सीटों का समझौता हो गया है. कांग्रेस पार्टी के हिस्से में 7 सीटें आईं हैं. धनबाद और चतरा लोकसभा सीट को छोड़ दें, तो कांग्रेस के हिस्से में जितनी सीटें आईं हैं, उन पर भाजपा ने पहले ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है.

रांची, खूंटी, हजारीबाग, गोड्डा, धनबाद, लोहरदगा और पलामू या चतरा में से कोई एक सीट कांग्रेस के हिस्से में आ सकती है.

प्रवक्ता, झारखंड कांग्रेस

ये सीटें आ सकतीं हैं कांग्रेस के हिस्से में

कांग्रेस के एक प्रवक्ता के मुताबिक, झारखंड में गठबंधन के तहत कांग्रेस 7 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. हालांकि, अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है कि किन 7 सीटों पर कांग्रेस के उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे, लेकिन प्रवक्ता की मानें, तो रांची, खूंटी, हजारीबाग, गोड्डा, धनबाद, लोहरदगा और पलामू या चतरा में से कोई एक सीट कांग्रेस के हिस्से में आ सकती है.

रांची में संजय सेठ से होगा कांग्रेस प्रत्याशी का मुकाबला

रांची में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा के वर्तमान सांसद संजय सेठ से होगा. खूंटी में केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कांग्रेस के उम्मीदवार को टक्कर देंगे. हजारीबाग में इस बार मनीष जायसवाल को भाजपा ने उतारा है, तो गोड्डा में पार्टी के दिग्गज नेता डॉ निशिकांत दुबे ताल ठोंक रहे हैं. लोहरदगा में केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत का टिकट काटकर यहां से राज्यसभा सांसद समीर उरांव को टिकट दिया गया है.

Also Read : Lok Sabha Chunav 2024: सीट शेयरिंग पर I.N.D.I.A. में भी बन गई बात, कांग्रेस को मिली सबसे ज्यादा सीटें 7

पलामू में फिर विष्णु दयाल राम पर भाजपा को भरोसा

पलामू में एक बार फिर विष्णु दयाल राम पर भाजपा ने भरोसा जताया है. धनबाद और चतरा दो ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जहां भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. बता दें कि ऐसा कहा जा रहा है कि चतरा लोकसभा सीट लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के खाते में भी जा सकती है.

Also Read : झारखंड में BJP को बड़ा झटका, मांडू विधायक जेपी पटेल ने थामा कांग्रेस का दामन

झारखंड के वर्तमान 14 सांसद

लोकसभा क्षेत्र का नामसांसद का नामपार्टी
1सिंहभूम (एसटी)गीता कोड़ाकांग्रेस
2हजारीबागजयंत सिन्हाभाजपा
3कोडरमाअन्नपूर्णा देवीभाजपा
4रांचीसंजय सेठभाजपा
5खूंटी (एसटी)अर्जुन मुंडाभाजपा
6जमशेदपुरविद्युत वरण महतोभाजपा
7लोहरदगा (एसटी)सुदर्शन भगतभाजपा
8राजमहल (एसटी)विजय हांसदाझामुमो
9दुमका (एसटी)सुनील सोरेनभाजपा
10गोड्डाडॉ निशिकांत दुबेभाजपा
11पलामू (एससी)विष्णु दयाल रामभाजपा
12धनबादपीएन सिंहभाजपा
13चतरासुनील कुमार सिंहभाजपा
14गिरिडीहचंद्र प्रकाश चौधरीआजसू
Mithilesh Jha
Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवरेज करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है। मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel