डालसा का विधिक जागरूकता कार्यक्रम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
(डालसा) रांची की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडर व हेसमी स्थित शेख भिखारी स्टेडियम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन
मांडर.
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) रांची की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मांडर व हेसमी स्थित शेख भिखारी स्टेडियम में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कस्तूरबा की छात्राओं व स्टेडियम में मौजूद महिलाओं को उनके अधिकार, महिला सुरक्षा से जुड़े कानून तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी गयी. एलएडीसी चीफ प्रवीण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना आवश्यक है. समाज में महिलाओं और बच्चियों पर होनेवाले अत्याचार को रोकने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा. तभी आनेवाली पीढ़ी की महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिल सकेगा. मौके पर डालसा सचिव राकेश रौशन, कस्तूरबा की वार्डन इंदू लकड़ा, पीएलवी सुमन ठाकुर, विनिता कुमारी, सोनी कुमारी, पूनम देवी, सामी, तालिब अंसारी, राजा वर्मा, कलींद्र गोप सहित अन्य मौजूद थे.विज्ञापन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन