Live Updates

Lalu Yadav News LIVE : दिल्ली AIIMS में इलाज करा रहे लालू प्रसाद को मिली जमानत, अब जेल से आयेंगे बाहर

Updated:
विज्ञापन

Lalu Yadav News LIVE : रांची न्यूज (राणा प्रताप) : बिहार के पूर्व सीएम व राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े इस चारा घोटाले में इन्हें जमानत मिली. अब ये जेल से बाहर आ जायेंगे. अदालत ने लालू प्रसाद को पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना राशि जमा करने और 1-1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी. आपको बता दें कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्‍त लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है. इससे पहले वे रांची के रिम्स में इलाजरत थे.

विज्ञापन

झारखंड हाईकोर्ट में हुई सुनवाई 

प्रार्थी लालू प्रसाद की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल व अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने पैरवी की, जबकि सीबीआई की ओर से अधिवक्ता राजीव सिन्हा ने पक्ष रखा. दिल्ली AIIMS में इलाज करा रहे लालू प्रसाद को मिली जमानत तथा Hindi News से अपडेट के लिए बने रहें।

चार मामलों में मिल चुकी जमानत, अब आयेंगे बाहर  

चार मामलों में जमानत के बाद भी लालू की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं. फिलहाल वे जमानत पर जेल से बाहर तो आ जायेंगे, लेकिन चारा घोटाले के सबसे बड़े और पांचवें मामले (डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी) में रांची की विशेष सीबीआइ अदालत में सुनवाई चल रही है. इस मामले में भी लालू के खिलाफ फैसला आ सकता है और वे एक बार फिर जेल जा सकते हैं.

तीन मामलों में पहले ही मिल चुकी थी जमानत

चारा घोटाले से जुड़े कुल चार मामलों में जेल की सजा काट रहे लालू यादव को तीन मामलों में पहले ही झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी थी. सिर्फ दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में इन्हें जमानत नहीं मिली थी. आज हाईकोर्ट ने इन्हें इस मामले में भी जमानत दे दी. इन्हें चाईबासा के दो मामले और देवघर के एक मामले में जमानत पहले ही मिल चुकी थी.

करीब 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला

चारा घोटाले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व सीएम व राजद अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट में आज शनिवार को सुनवाई हुई. दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े इस चारा घोटाले में इन्हें जमानत मिल गयी. अब ये जेल से बाहर आ जायेंगे. अदालत ने लालू प्रसाद को पांच-पांच लाख रुपए जुर्माना राशि जमा करने और 1-1 लाख के निजी मुचलके पर जमानत दी. लालू प्रसाद को पासपोर्ट जमा कराने, अपना फोन नंबर और पता नहीं बदलने आदि की भी शर्तें लगायी गयी हैं. यह मामला दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े आरसी- 38ए/96 से संबंधित है. करीब 3.13 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला है. आपको बता दें कि गंभीर बीमारियों से ग्रस्‍त लालू प्रसाद यादव का इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा है. इससे पहले वे रांची के रिम्स में इलाजरत थे.

आधी सजा पूरी करने के आधार पर मिली जमानत

आपको बता दें कि चारा घोटाला के चार मामलों में लालू प्रसाद यादव जेल की सजा काट रहे थे. पिछले दिनों लालू प्रसाद की ओर से हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर सजा की आधी अवधि पूरी करने के आधार पर जमानत की गुहार लगाई गयी थी. लालू प्रसाद के अधिवक्ता देवर्षि मंडल के अनुसार 9 अप्रैल 2021 को दुमका कोषागार मामले में लालू प्रसाद की सजा की आधी अवधि पूरी हो गयी है. इसी आधार पर अदालत ने उन्हें जमानत दी है. चारा घोटाले से जुड़े तीन अन्य मामलों में लालू प्रसाद को पहले ही जमानत मिल चुकी है.

Lalu Yadav News LIVE : दिल्ली AIIMS में इलाज करा रहे लालू प्रसाद को मिली जमानत, अब जेल से आयेंगे बाहर

मिली जमानत, अब जेल से आयेंगे बाहर 

दुमका कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद यादव की ओर से एक बार फिर झारखंड हाईकोर्ट से जमानत देने का आग्रह किया गया था. इससे पहले जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी मामले में दाखिल जमानत याचिका खारिज कर दी थी. सीबीआई की दलील को सही मानते हुए अदालत ने लालू की जमानत याचिका खारिज की थी.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola