पशुपतिनाथ मंदिर कांके से निकली कलश यात्रा
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
Birsa Munda
कलश यात्रा में रांची सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री सहित हजारों लोग शामिल
विज्ञापन
कांके
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर में पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पहले दिन शनिवार को कलश यात्रा निकली गयी. मंदिर परिसर से सुबह सात बजे कलश यात्रा कांके ब्लॉक चौक, जुमार नदी होचर गयी. जहां से पुरोहितों ने मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरवाया और श्रद्धालु कलश लेकर मंदिर परिसर में स्थापित किया. संयोजक पंकज वत्सल ने बताया कि कलश यात्रा का नेतृत्व पांच तपस्वी यजमान जोड़ी डॉ दयानंद तुरी, डॉ नरगिस कुमारी, डॉ सरोज ठाकुर, डॉ नंदनी कुमारी, रामप्रीत सिंह, शांति देवी, प्रभात कुमार, रेणू देवी, विजय रामानंदी व गीता कुमारी ने किया. पुरोहितों ने यज्ञशाला में वरुण पूजन, पंचांग पूजन तथा अपराह्न में हवन व आरती की गयी. समस्त वैदिक अनुष्ठान पशुपतिनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुनील कुमार पांडेय के नेतृत्व में आचार्य विमलेश द्विवेदी व आचार्य अतुल तिवारी (प्रयागराज), आचार्य अभिषेक पांडेय (वाराणसी), पंडित सुशील पांडेय (आरा), आशीष त्रिपाठी शास्त्री (मोतिहारी) तथा पंडित मृत्युंजय तिवारी (औरंगाबाद) शामिल हैं. इस अवसर पर रांची के सांसद संजय सेठ, विधायक समरीलाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, भाजपा के अनिल महतो टाइगर, देवेंद्र स्वामी, बिंदू भूषण दुबे, संदीप उरांव, सोमा उरांव, ब्रजेश कुमार, गिरजा शंकर पांडेय व पशुपतिनाथ मंदिर मैनेजमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ रामदेव प्रसाद गुप्त शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन