ePaper

Kal Ka Mausam: आंधी के साथ वर्षा-वज्रपात की चेतावनी, जानें, 12 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

Updated at : 11 Aug 2025 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam jharkhand weater tomorrow August 12

रांची में बारिश के बाद हरिहर सिंह रोड में जल जमाव. फोटो : राज कुमार शर्मा

Kal Ka Mausam: झारखंड में लगातार बारिश का दौर जारी है. तेज हवाओं के साथ वर्षा और वज्रपात जारी है. मौसम विभाग ने कल यानी 12 अगस्त को भी वर्षा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है. पूरे झारखंड के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 2 दिन तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू हो जायेगी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: मौसम विभाग ने कहा है कि झारखंड में 12 अक्टूबर (मंगलवार) को कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. कुछ जगहों पर तेज हवाओं का झोंका चलेगा और वज्रपात भी हो सकता है. इसलिए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है.

अमृतसर से अरुणाचल तक जा रहा है मानसून ट्रफ

भारत मौमस विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि मानसून ट्रफ अमृतसर, चंडीगढ़, शाहजहांपुर, लखनऊ, गोरखपुर, दरभंगा, जलपाईगुड़ी से आगे बढ़ कर अरुणाचल प्रदेश की ओर जा रहा है.

उत्तर प्रदेश में बना एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन

पश्चिमोत्तर उत्तर प्रदेश में अपर एयर साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, जो समुद्र तल से करीब 3.1 किलोमीटर ऊपर है. मौसम वैज्ञानिक ने यह भी बताया है कि 13 अगस्त को बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर भी दिखेगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Kal Ka Mausam: झारखंड में लगातार हो रही है वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इन मौसमी प्रभाव की वजह से झारखंड में इन दिनों लगातार बारिश हो रही है. मंगलवार को भी कई जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है. वर्षा के साथ वज्रपात भी हो सकता है. कुछ जगहों पर 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी भी चलेगी.

24 घंटे के दौरान सामान्य रहा मानसून

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में मानसून सामान्य रहा. अनेक स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. पाकुड़ के महेशपुर समेत कई जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा भी हुई. सबसे अधिक 145.6 मिलीमीटर वर्षा पाकुड़ के महेशपुर में हुई.

इसे भी पढ़ें : पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कल हुई थी गिरफ्तारी

सरायकेला का उच्चतम तापमान सबसे अधिक 38.1 डिग्री

इस दौरान झारखंड में सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार में रिकॉर्ड किया गया. सरायकेला का उच्चतम तापमान 38.1 डिग्री और लातेहार का न्यूनतम तापमान 21.2 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

झारखंड के मौसम की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अधिकतम तापमान में 2 दिन तक बड़ा बदलाव नहीं

पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला. मौसम केंद्र रांची ने कहा है कि अगले 2 दिन तक राज्य में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा. इसके बाद 3 दिन में उच्चतम तापमान में 3 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आयेगी.

इसे भी पढ़ें

बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर एरिया, 11 अगस्त को झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

Viral Video: लड़की ने लड़के से कहा- कोई खर्च नहीं, फायदा ही फायदा, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola