ePaper

Kal Ka Mausam: झारखंड में बढ़ने लगा तापमान, कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 21 Dec 2024 11:52 AM (IST)
विज्ञापन
kal ka mausam

कल का मौसम.

Kal Ka Mausam: झारखंड में तापमान बढ़ गया है. इससे लोगों को सर्दी से राहत मिली है. आज ही जान लीजिए कल का मौसम कैसा रहेगा.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: झारखंड में उच्चतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है. इससे लोगों को ठंड से थोड़ी सी राहत मिली है. पिछले 24 घंटे के दौरान गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम रहा, जबकि गोड्डा का उच्चतम तापमान सबसे अधिक दर्ज किया गया.

गुमला का न्यूनतम तापमान सबसे कम

गुमला का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेंटीग्रेड और गोड्डा का उच्चतम तापमान 28.7 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया. इस दौरानरांची, डाल्टेनगंज और बोकारो के उच्चतम तापमान एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई है. वहीं, जमशेदपुर और चाईबासा में उच्चतम तापमान में गिरावट आई है.

22 दिसंबर को न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट की संभावना

रांची के कांके स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) के ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने अगले 4 दिनों का मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए कहा है कि रविवार (22 दिसंबर) को अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा. न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेंटीग्रेड तक की गिरावट आ सकती है. झारखंड का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. आसमान में बादल भी छाए रहेंगे, पुरबा हवाएं चल सकतीं हैं.

रांची समेत कई जिलों के उच्चतम और न्यूनतम तापमान बढ़े

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो रांची, जमशेदपुर, डाल्टेनगंज, बोकारो और चाईबासा में इसमें वृद्धि दर्ज की गई है. जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान में सबसे ज्यादा 5.6 डिग्री सेंटीग्रेड की वृद्धि हुई है. चाईबासा का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेंटीग्रेड चढ़ा है.

रांची का उच्चतम तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मौसम केंद्र रांची की ओर से जारी वेदर रिपोर्ट में बताया गया है कि शनिवार को रांची का उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.2 डिग्री अधिक है. जमशेदपुर का अधिकतम पारा 25.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है.

बोकारो का अधिकतम पारा सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम

डाल्टेनगंज का उच्चतम तापमान 27.4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है, तो बोकारो का अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेंटीग्रेड रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्यिस कम है. चाईबासा का उच्चतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है.

चाईबासा का न्यूनतम तापमान बढ़कर 15.6 डिग्री हुआ

अब न्यूनतम तापमान देखेंगे, तो पाएंगे कि रांची का न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री, जमशेदपुर का 16 डिग्री, डाल्टेनगंज का 13.2 डिग्री, बोकारो का 11.1 डिग्री और चाईबासा का 15.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. यह सामान्य से क्रमश: 3.7 डिग्री, 4.7 डिग्री, 4 डिग्री अधिक, 1.2 डिग्री सेंटीग्रेड कम और 3.6 डिग्री सेंल्सियस अधिक दर्ज किया गया.

Also Read

राजमहल में बड़ा हादसा, फायर ब्रिगेड की गाड़ी गंगा में समाई, ड्राइवर लापता, देखें पहला Video

रांची पुलिस के 4 पदाधिकारियों का तबादला, विधानसभा थाना प्रभारी का हुआ डिमोशन

हटिया के 3 नंबर प्लेटफॉर्म पर 17 से 21 वर्ष के 4 युवकों के कारनामे देख आरपीएफ जवान रह गए दंग

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola