Kal Ka Mausam: झारखंड में कमजोर पड़ा मानसून, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.
Kal Ka Mausam: झारखंड में मानसून की गतिविधि कमजोर रही. मानसून ट्रफ इस वक्त रांची से गुजर रहा है. इसका क्या असर होगा. कैसा रहेगा कल का मौसम, पढ़ें.
Table of Contents
Kal Ka Mausam: झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून की गतिविधि कमजोर रही. कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान गोड्डा जिले में और सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची में रिकॉर्ड किया गया. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने यह जानकारी दी है.
झारखंड में इन जगहों पर हुई वर्षा
रांची के मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान बहरागोड़ा में 16.8 मिलीमीटर, बानो में 7.5 मिलीमीटर, बोकारो में 5.5 मिलीमीटर, लोहरदगा में 1.5 मिलीमीटर और हजारीबाग में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई. झारखंड के किसी भी जिले में भारी या बहुत भारी वर्षा नहीं हुई.
रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ
मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि मानसून ट्रफ जैसलमेर, कोटा, सीधी, रांची, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर जा रहा है. 20 सितंबर को झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. अगले 3-4 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होगा, ऐसा कोई संकेत नहीं मिल रहा है.
20 सितंबर को रांची के आसमान में छाए रहेंगे बादल
मौसम वैज्ञानिक ने कहा कि राजधानी रांची में 20 सितंबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे. गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. उन्होंने बताया कि झारखंड में मानसून के सीजन में 950.9 मिलीमीटर की बजाय अब तक 937.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है.
Also Read
VIDEO: जमशेदपुर और 116 विस्थापित गांवों पर बाढ़ का खतरा, चांडिल डैम के 9 फाटक खोले गए
VIDEO: डीप डिप्रेशन से पूरे झारखंड में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश, जानें कब सामान्य होगा मौसम
Jharkhand Trending Video
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




