Jharkhand Weather Alert: आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात, 9 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में 4 जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी, Pic Credit- AI, Only for Symbolism
झारखंड में मानसून सक्रिय है और आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 9 सितंबर को भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. साथ ही किसानों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.
रांची. झारखंड में मानसून की सक्रियता बनी हुई है. रविवार 6 सितंबर को राज्य के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 5 से 7 सितंबर के बीच झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी.
आपके शहर में
9 सितंबर को भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने 9 सितंबर को झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जतायी है. इसके अलावा 8 सितंबर को भी राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ तेज हवा चल सकती है. 9 और 10 सितंबर को भी झारखंड में गरज-चमक और वज्रपात की गतिविधियां जारी रहने का अनुमान है.
रांची में अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास
मौसम विभाग के जिला-वार पूर्वानुमान के अनुसार 6 सितंबर को रांची में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. जमशेदपुर और सरायकेला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंच सकता है, जबकि धनबाद में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री रहने का अनुमान है.
वहीं हजारीबाग में अधिकतम तापमान 33 डिग्री, रामगढ़ में 32 डिग्री, बोकारो में 33 डिग्री, गिरिडीह में 33 डिग्री, पलामू में 34 डिग्री और गुमला में 31 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है.
किसानों और लोगों को सतर्क रहने की सलाह
बारिश के दौरान वज्रपात की आशंका को देखते हुए लोगों को खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के पास जाने से बचने की सलाह दी जाती है. मौसम विभाग ने स्थानीय मौसम और चेतावनी के लिए MAUSAM App तथा बिजली गिरने से संबंधित चेतावनी के लिए Damini App का इस्तेमाल करने की सलाह दी है.
पिछले सप्ताह झारखंड में सामान्य से काफी अधिक बारिश
IMD के झारखंड मौसम केंद्र के अनुसार 28 अगस्त से 3 सितंबर के बीच राज्य में 136.2 मिमी बारिश दर्ज हुई, जबकि सामान्य बारिश 55.2 मिमी होनी चाहिए थी. इस अवधि में बारिश सामान्य से 147 प्रतिशत अधिक रही. हालांकि 1 जून से 3 सितंबर तक पूरे मानसून सीजन में राज्य की संचयी बारिश सामान्य रही और बारिश में विचलन करीब शून्य प्रतिशत दर्ज किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए