झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम? 24 सितंबर तक तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Kal Ka Mausam: झारखंड में अभी बारिश होती रहेगी. हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 26 सितंबर 2025 तक बारिश की संभावना है. आज शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर 24 सितंबर 2025 तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: रांची-झारखंड में फिलहाल हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 26 सितंबर 2025 तक बादल बरस सकते हैं. आज शनिवार को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. 24 सितंबर 2025 तक तेज हवाओं के साथ बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गरज के साथ बारिश के हैं आसार


झारखंड में रविवार (21 सितंबर 2025) को कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. तेज हवाएं चल सकती हैं. हवाओं की रफ्तार 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इस दौरान वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

दो से तीन डिग्री सेल्सियस की होगी गिरावट


झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी.

ये भी पढ़ें: कुड़मी आंदोलन की वजह से झारखंड में रेल यातायात अस्त-व्यस्त, 69 ट्रेनें रद्द, डायवर्ट और शॉर्ट टर्मिनेट

26 सितंबर तक बारिश की संभावना


मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में 26 सितंबर 2025 तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 24 सितंबर 2025 तक तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

झारखंड में सामान्य रहा मानसून


झारखंड में मानसून सामान्य रहा. पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई, जबकि कहीं-कहीं पर भारी बारिश हुई. सर्वाधिक बारिश 71.8 मिमी जामताड़ा में दर्ज की गयी. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री सेल्सियस लातेहार में रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: Kurmi Andolan : रेल टेका आंदोलन का दिखने लगा असर, कई ट्रेनों को रोका गया, पटरी पर उतरे कुड़मी समाज के लोग

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola