Kal Ka Mausam: झारखंड में चढ़ने लगा है पारा, रांची का तापमान 33 डिग्री के करीब, कैसा रहेगा कल का मौसम

झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम.
Kal Ka Mausam: झारखंड में अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है. रांची का उच्चतम पारा बढ़कर 33 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब पहुंच गया है. कल का मौसम कैसा रहेगा, पढ़ें वेदर फोरकास्ट में मौसम विभाग ने क्या है है.
Kal Ka Mausam: झारखंड में पारा चढ़ने लगा है. राजधानी रांची का तापमान भी 33 डिग्री के करीब पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान 16 डिग्री के पार हो गया है. जमशेदपुर, डाल्टेनगंज और बोकारो का अधिकतम तापमान 35 डिग्री से अधिक हो चुका है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 15 से 20 डिग्री के बीच है. बोकारो का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक है, तो न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेंटीग्रेड अधिक हो गया है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी है.
5 दिन में झारखंड का अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री बढ़ेगा
आईएमडी के रांची स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि मंगलवार 11 मार्च 2025 को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र ने कहा है कि अगले 5 दिन के दौरान झारखंड के अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होगी.
प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न
झारखंड में आज उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड
राजधानी रांची का अधिकतम तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है. राजधानी में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा. पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें, तो सबसे अधिक उच्चतम तापमान 39.1 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला में दर्ज किया गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री गढ़वा में रहा.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेंटीग्रेड रह सकता है. डाल्टेनगंज में दिन में आसमान साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
इसे भी पढ़ें
10 मार्च को 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की आपके शहर में कितनी है कीमत, यहां देखें रेट लिस्ट
बिहार जाना हुआ आसान, रांची-जयनगर के बीच चलेगी होली स्पेशल ट्रेन, ये है रूट और टाइम-टेबल
SNMMCH में कभी भी ठप हो सकती है पाइपलाइन से ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था
Jharkhand Assembly Uproar: कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर झारखंड विधानसभा में भाजपा का हंगामा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




