JSSC CGL Admit Card: झारखंड सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को, एडमिट कार्ड कब से कर सकेंगे डाउनलोड?

JSSC Office Ranchi
JSSC CGL Admit Card: झारखंड सीजीएल परीक्षा 21 और 22 सितंबर को होगी. अभ्यर्थी 17 सितंबर से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. इस प्रतियोगिता परीक्षा में 6.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.
JSSC CGL Admit Card: रांची, राणा प्रताप-सीजीएल यानी झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (नियमित और बैकलॉग) का आयोजन 21 और 22 सितंबर को होगा. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) के परीक्षा नियंत्रक के हस्ताक्षर से प्रवेश पत्र को लेकर आवश्यक सूचना जारी की गयी है. अभ्यर्थी 17 सितंबर से आयोग की वेबसाइट से अपना प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) डाउनलोड कर सकेंगे.
कितने अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल?
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से कुल 2025 पदों पर नियुक्ति के लिए बहाली निकली है. झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में लगभग 6.50 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगे.
किन-किन पदों पर हो रही है बहाली?
संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (सीजीएल) के तहत 2025 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की बहाली की जायेगी. इसमें सहायक प्रशाखा पदाधिकारी के लिए 863 पद, कनीय सचिवालय सहायक के लिए 335 पद, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी के लिए 182 पद, प्लानिंग असिस्टेंट के लिए पांच पद, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के लिए 252 पद, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के लिए 195 पद, अंचल निरीक्षक के लिए 185 पद, कनीय सचिवालय सहायक के लिए आठ पद शामिल है.
Also Read: JSSC CGL Admit Card: सीजीएल परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी, इस दिन से डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड
Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन की सौगात, सात लाख से अधिक बहनों को भेजे 70 करोड़ रुपए
Also Read: Hemant Soren Gift: हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा, अब 18 वर्ष की उम्र से मंईयां योजना का लाभ
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




