JSSC CGL 2023 पेपर लीक मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामे के बीच 4981 करोड़ का अनुपूरक बजट पेश

JSSC CGL 2023: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की शुरुआत हंगामेदार रही. झारखंड स्टेट सर्विस कमीशन कॉमन ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2023 के पेपर लीक के मुद्दे पर सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया.
JSSC CGL 2023 Paper Leak in Jharkhand Assembly Budget Session: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन की शुरुआत हंगामेदार रही. झारखंड स्टाफ सर्विस कमीशन कॉमन ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2023 (JSSC CGL 2023) के पेपर लीक के मुद्दे पर सदन शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया. मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसदों ने सीजीएल पेपर लीक मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की मांग पर हंगामा किया. हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 4981 करोड़ का तृतीय अनुपूरक बजट पेश किया.
JSSC CGL 2023 पर बोले अमर बाउरी: मामला गंभीर, छात्र सड़क पर
झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है. छात्र सड़क पर उतर गए हैं. जेएसएससी-सीजीएल 2023 के प्रश्न पत्र लाखों रुपए में बिके हैं. सरकार को इसकी सीबीआई से जांच करानी चाहिए. वहीं, कांग्रेस के नेता प्रदीप यादव ने भी कहा कि जेएसएससी-सीजीएल 2023 का पेपर लीक होना गंभीर मामला है. साथ ही उन्होंने अन्य राज्यों में प्रश्न पत्र लीक होने का मामला भी जोड़ दिया.
Also Read : JSSC Chairman Resigns: जेएसएससी के चेयरमैन नीरज सिन्हा ने दिया इस्तीफा, बताया ये कारण
बुलडोजर बाबा के राज में भी लीक हुआ प्रश्न पत्र : प्रदीप यादव
प्रदीप यादव ने कहा कि सिर्फ झारखंड में ही प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि जेएसएससी-सीजीएल 2023 का प्रश्न पत्र लीक हुआ है, यह सचमुच गंभीर मामला है. लेकिन, अब तक 43 प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक हो चुके हैं. उन्होंने कहा कि अभी हाल ही में बुलडोजर बाबा के राज में उत्तर प्रदेश में पुलिस बहाली की परीक्षा का भी प्रश्न पत्र लीक हुआ था.
जहां भी प्रश्न पत्र लीक हुए हैं, सभी की जांच होनी चाहिए
कांग्रेस विधायक ने कहा कि सिर्फ झारखंड के पेपर लीक के मामले की ही नहीं, देश में जहां-जहां प्रश्न पत्र लीक हुए हैं, सभी की जांच होनी चाहिए. इसके बाद विधानसभा के पिछले सत्र से वर्तमान सत्र तक के दौरान जितने लोगों का निधन हुआ है, उनको श्रद्धांजलि देने के लिए स्पीकर ने सदन में शोक प्रस्ताव पेश किया. दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए सदन में शोक प्रस्ताव के दौरान सदन में शांति बनी रही.
Also Read : जेएसएससी : सहायक आचार्य परीक्षा के विज्ञापन में संशोधन
28 जनवरी को हुई परीक्षा का प्रश्न पत्र हुआ था लीक
शोक प्रकाश के बाद जब सदन का कामकाज शुरू हुआ, तो फिर से विपक्षी दलों ने सदन में हंगामा शुरू कर दिया. हंगामे के बीच ही वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने 4,981 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया. बता दें कि झारखंड में 28 जनवरी 2024 को लंबे अरसे बाद जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा हुई थी. इसका पेपर लीक हो गया और परीक्षा को रद्द करना पड़ा. साथ ही 4 फरवरी 2024 को आयोजित होने वाली जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया.
पेपर लीक को छात्र संगठनों ने बताया महाघोटाला
इसके बाद जेएसएससी की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी सड़क पर उतर आए. छात्र संगठनों ने आंदोलन तेज कर दिया. राजधानी रांची के नामकुम स्थित झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) मुख्यालय के सामने 31 जनवरी को जोरदार प्रदर्शन हुआ. हजारों छात्रों ने जेएसएससी कार्यालय का घेराव किया और चेयरमैन की कार में तोड़फोड़ कर दी. इस मामले में 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया और 4 हजार से अधिक अज्ञात अभ्यर्थियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया.
छात्र संगठनों का दावा : 27 लाख में बिके जेएसएससी सीजीएल के पेपर
झारखंड की मुख्य विपक्षी पार्टी ने अभ्यर्थियों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने और प्रश्न पत्र लीक मामले की सीबीआई जांच कराने की सरकार से मांग की. जेएसएससी सीजीएल 2023 पेपर लीक मामले की एसआईटी जांच में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छात्र संगठनों का दावा है कि एक-एक प्रश्न पत्र 27-27 लाख रुपए में बिके हैं. इसलिए मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए.
Table of Contents
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




