JSFC भर्ती: आवेदन की तारीख बढ़ी, अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे अप्लाई; 7 पदों पर होगी नियुक्ति
झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन (JSFC) ने विभिन्न संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब योग्य उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं. डिप्टी मैनेजर और डिप्टी जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती होगी.
रांची. झारखंड स्टेट फूड कॉरपोरेशन (जेएसएफसी) ने विभिन्न संविदा आधारित पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. इस संबंध में निगम की ओर से शुद्धि पत्र जारी किया गया है. अब योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवार 30 सितंबर तक आवेदन भेज सकते हैं.
डिप्टी मैनेजर के छह पदों पर होगी नियुक्ति
जेएसएफसी में डिप्टी मैनेजर (ऑपरेशन) के छह पदों पर नियुक्ति की जानी है. इन पदों के लिए एफसीआइ के डिपो कैडर से सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं. इसके लिए असिस्टेंट ग्रेड-I या उससे ऊपर के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी पात्र होंगे.
पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 सितंबर निर्धारित थी, जिसे अब बढ़ाकर 30 सितंबर कर दिया गया है.
डिप्टी जनरल मैनेजर के लिए एक पद
डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) के एक पद पर नियुक्ति की जायेगी. इसके लिए एफसीआइ के अकाउंट्स कैडर से सेवानिवृत्त अधिकारी पात्र होंगे. मैनेजर अकाउंट्स या उससे ऊपर के पद से सेवानिवृत्त अधिकारी आवेदन कर सकते हैं. इस पद के लिए भी आवेदन की नयी अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गयी है.
दोनों पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 65 वर्ष निर्धारित है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए