जेपीएससी गड़बड़ी मामला: सीआईडी ने अभय तिवारी के ससुर को हिरासत में लिया, रिश्तेदारों की तलाश
अभय तिवारी की फाइल फोटो
जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी की जांच तेज हो गई है. सीआईडी ने अभय तिवारी के ससुर को हिरासत में लिया है और उसके रिश्तेदारों की तलाश कर रही है.
JPSC Scam: लखनऊ से एक अभ्यर्थी की गिरफ्तारी के बाद जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले की जांच का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है. फिलहाल सीआईडी जांच में सूत्रधार अभी भी अभय तिवारी ही माना जा रहा है. सीआईडी की पूरी जांच और अब तक की गिरफ्तारियां इसी के सिंडिकेट से जुड़ी हैं. गुरुवार को सीआईडी ने अभय तिवारी के बेंगाबाद के हथबोर स्थित ससुराल में छापेमारी की और उसके ससुर विकास पांडेय को हिरासत में ले लिया. वह सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं. सीआईडी अभय तिवारी के दो सालों को भी ढूंढ़ रही है, लेकिन वह अभय तिवारी की गिरफ्तारी के बाद से ही गायब हैं. इसी प्रकार अभय तिवारी की पत्नी, जो सरकारी नौकरी में ही है, वह भी गायब है.
संपत्तियों की भी हो रही जांच
बेंगाबाद में सीआईडी ने छापेमारी की. पुलिस विकास पांडेय की संपत्ति का आकलन भी कर रही है. सीआईडी पांडेय के हथबोर के अलावा गिरिडीह के नये मकान और देवघर सहित अन्य स्थानों पर उनकी संपत्ति और आय की भी जानकारी ले रही है. माना जा रहा है कि जेपीएससी की परीक्षा का संचालन करानेवाली कंपनी टीडीपीएल और जेपीएससी के अधिकारियों ने सांठगांठ कर परीक्षाओं में अभ्यर्थियों का चयन किया. इन सबमें बीच की कड़ी अभय तिवारी ही था. जानकारी के अनुसार अभय तिवारी के दोनों सालों से पूछताछ के लिए सीआईडी ने नोटिस जारी की है, लेकिन दोनों गायब हैं.
ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: छात्रों के आंदोलन पर जयराम महतो का ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो खुद अनशन पर बैठूंगा
ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: सरकार से वार्ता के लिए छात्रों ने बनाई 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की टीम, सार्वजनिक बातचीत पर अड़े
आज ओएमआर शीट जमा करने की अंतिम तिथि
सीआईडी ने जेपीएससी पीटी के सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कॉपी मांगी थी. छात्र सात अगस्त तक सीआइडी को कॉपी भेज सकते हैं. सारी कॉपी (लगभग 2200) आने के बाद सीआईडी इनकी समीक्षा करेगी और बाद में इसे एफएसएसल से भी जांच करायेगी.
ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: सीएम हाउस से छात्रों को आया संदेश, पांच लोगों के प्रतिनिधि से बात करेगी सरकार
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए