JPSC Student Protest: छात्रों के आंदोलन पर जयराम महतो का ऐलान, बोले- जरूरत पड़ी तो खुद अनशन पर बैठूंगा

Updated:
विज्ञापन

डुमरी के विधायक और जेएलकेएम के अध्यक्ष जयराम महतो से बात करते प्रभात खबर डिजिटिल के संवाददाता नवीन शर्मा.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में JPSC छात्रों के आंदोलन को मिला बड़ा समर्थन. जेएलकेएम प्रमुख जयराम महतो ने सरकार को अल्टीमेटम दिया है. उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने छात्रों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया, तो वह खुद अनशन पर बैठेंगे.

विज्ञापन


विज्ञापन

रांची से नवीन शर्मा की रिपोर्ट

JPSC Student Protest: झारखंड में छात्रों के आंदोलन के बीच झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के प्रमुख जयराम महतो ने प्रभात खबर डिजिटल से खास बातचीत में बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि यदि छात्रों की मांगों पर सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई और जरूरत पड़ी, तो वह स्वयं भी छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठेंगे. उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के भविष्य से जुड़ा है और इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश नहीं की जानी चाहिए.

सर्वदलीय बैठक में उठाया छात्रों का मुद्दा

जयराम महतो ने कहा कि हाल ही में हुई सर्वदलीय बैठक में उन्होंने छात्रों के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था. उनका कहना है कि सरकार को इस आंदोलन को गंभीरता से लेना चाहिए और छात्रों की मांगों पर जल्द निर्णय करना चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस मामले में टालमटोल का रवैया अपना रहे हैं.


सरकार गंभीर नहीं दिख रही

उन्होंने कहा कि अब तक सरकार की ओर से ऐसा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जिससे यह लगे कि छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं. जयराम महतो ने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े इस मुद्दे को लंबित रखना उचित नहीं है और सरकार को जल्द संवाद कर समाधान निकालना चाहिए.

आंदोलन को राजनीति से न जोड़ें

जयराम महतो ने कहा कि छात्रों के आंदोलन को राजनीतिक चश्मे से नहीं देखा जाना चाहिए. उनके अनुसार यह आंदोलन पूरी तरह छात्रों के अधिकारों और उनके भविष्य का सवाल है. उन्होंने कहा कि किसी भी दल को इस आंदोलन को अपने राजनीतिक लाभ-हानि के नजरिये से नहीं देखना चाहिए.

देवेंद्र महतो का किया बचाव

जेएलकेएम प्रमुख ने देवेंद्र नाथ महतो का भी बचाव किया. उन्होंने कहा कि देवेंद्र महतो आंदोलन में जेएलकेएम के नेता के रूप में नहीं, बल्कि छात्र नेता के रूप में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि जब देवेंद्र नाथ महतो छात्रों के लिए लाठीचार्ज का सामना कर रहे थे, तब किसी ने उन्हें जेएलकेएम नेता नहीं कहा था. उस समय वे छात्रों के अधिकारों के लिए संघर्ष कर रहे थे और आज भी उसी भूमिका में हैं.

इसे भी पढ़ें: JPSC Protest: सोनम वांगचुक ने अनशन पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से की बात, बोले- थोड़ा पानी पी लीजिए... लड़ाई लंबी है

जेएलकेएम को बताया छात्रों की पार्टी

जयराम महतो ने कहा कि उनकी पार्टी को अभी तक राजनीतिक दल के रूप में मान्यता नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि जेएलकेएम मूल रूप से छात्रों और युवाओं के मुद्दों से निकला संगठन है और आज भी छात्रों के हितों की लड़ाई लड़ रहा है. उन्होंने दोहराया कि यदि परिस्थितियां बनीं, तो वह स्वयं भी छात्रों के समर्थन में अनशन पर बैठने से पीछे नहीं हटेंगे.

इसे भी पढ़ें: JPSC Student Protest: सीएम हाउस से छात्रों को आया संदेश, पांच लोगों के प्रतिनिधि से बात करेगी सरकार


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola