एमएमडीआर संशोधन विधेयक पर झामुमो का विरोध तेज, 19 सितंबर को पूरे झारखंड में धरना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने एमएमडीआर संशोधन विधेयक के विरोध में प्रखंड मुख्यालयों पर होने वाले धरना प्रदर्शन की नई तारीख 19 सितंबर तय की है।

विज्ञापन

रांची. केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) अब 19 सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देगा. पहले यह कार्यक्रम सात सितंबर को प्रस्तावित था, लेकिन छह सितंबर को मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के बाद इसे स्थगित कर दिया गया था.

विज्ञापन

झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने संशोधित तिथि को लेकर सभी जिला पदाधिकारियों को पत्र भेजा है. इसमें कहा गया है कि मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन के कारण सात सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर प्रस्तावित धरना स्थगित कर दिया गया था. अब 19 सितंबर को सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना आयोजित करना सुनिश्चित किया जाये.

पार्टी की ओर से कहा गया है कि धरने के माध्यम से खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक से झारखंड को होने वाले संभावित आर्थिक नुकसान का मुद्दा उठाया जायेगा. पार्टी ने सभी जिला पदाधिकारियों को नयी तिथि के अनुसार कार्यक्रम की तैयारी करने का निर्देश दिया है.

गौरतलब है कि MMDR संशोधन विधेयक के विरोध में झामुमो ने पहले सात सितंबर को राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर धरना देने की घोषणा की थी. इसको लेकर पार्टी की ओर से विभिन्न जिलों में जनजागरण और बैठकें भी की गयी थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola