बाबूलाल मरांडी की छवि से डरे झामुमो नेता : भाजपा

Updated:
विज्ञापन

भाजपा ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की छवि और जनाधार से उसके नताओं को भय सताने लगा है.

विज्ञापन

रांची : भाजपा ने झामुमो पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की छवि और जनाधार से उसके नताओं को भय सताने लगा है. भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें झामुमो की ओर से कर्नाटक की सरकार की तुलना तानाशाह ईदी अमीन से की गयी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतुल ने कहा कि झारखंड के मजदूरों की पिटाई कांग्रेस शासित प्रदेश पंजाब के लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हुई थी, जब मंत्री मिथिलेश ठाकुर के एक ट्वीट के कारण वहां हजारों लोग ट्रेन की आशा में एक जगह पर इकठ्ठा हो गये थे. उन्होंने कहा कि झामुमो नेताओं को समझना चाहिए कि एक ही झूठ को बार-बार दोहराने से वह सच नहीं हो जाता.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola