Jharkhand Weather: झारखंड के इन इलाकों में आग बरसायेगी लहर, राजधानी रांची के तापमान में आई गिरावट

Updated:
विज्ञापन

रांची में पड़ेगी प्रचंड गर्मी.

झारखंड में पांच मई को संतालपरगना के इलाके में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. ऐसी स्थिति राज्यभर में 9 मई तक रहेगी.

विज्ञापन

रांची : झारखंड मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रावार को राज्य के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा. रांची के मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट को मानें तो 3 मई को मौसम साफ रहेगा. हालांकि इस बीच सराईकेला, पूर्वी सिंहभूम, और गोड्डा पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका के कई इलाकों में भीषण हीट वेव देखने को मिल सकती है. उसी तरह 4 मई को भी सराईकेला, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम के कई स्थानों पर भीषण हीट वेव का अंदेशा जताया गया है. वहीं, बीते 24 घंटों में राज्य के 8 शहरों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहा. हालांकि, रांची के तापमान में गिरावट देखने को मिली है.

आपके शहर में

विज्ञापन

भीषण हीट वेव से लोगों को जल्द मिलेगी राहत :

हालांकि, भीषण हीट वेव के बीच लोगों को जल्द ही राहत मिल सकती है. झारखंड मौसम विभाग ने कहा है कि पांच मई से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. पांच मई को संतालपरगना के इलाके में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. जबकि, छह मई को भी गोड्डा, दुमका के साथ-साथ देवघर, जामताड़ा, पाकुड़, धनबाद, बोकारो आदि इलाके में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है. सात मई को 50 से 60 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. इससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार आठ और नौ मई को पूरे झारखंड में बारिश होगी. इससे अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आ जायेगी.

राजधानी के तापमान में आई गिरावट :

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार तक झारखंड के आठ शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक ही रहा. एक मई तक राज्य के 20 शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि से अधिक था. राजधानी रांची का अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे में 2.6 डिग्री सेसि की गिरावट दर्ज की गयी है. एक मई को राजधानी का अधिकतम तापमान 39.7 डिग्री सेसि था, जबकि दो मई को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेसि रिकॉर्ड किया गया. जो सामान्य से 2.6 डिग्री सेसि कम है.

Also Read: झारखंड में झुलसा रही गर्मी, दुमका में लू लगने से युवक की मौत, बहरागोड़ा में तापमान 47.1 डिग्री पहुंचा, सभी जिलों का पारा 40 पार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola