आज फिर बिगड़ेगा मौसम, रांची समेत इन जगहों पर होगी बारिश, कल से चढ़ेगा तापमान

Updated:
विज्ञापन

झारखंड का मौसम.

Jharkhand Weather : मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर के बाद से राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान बारिश के साथ मेघ गर्जन और तेज हवाएं भी चलेंगी. कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. हालांकि कल बुधवार से मौसम साफ होने की आशंका है. 7 अप्रैल के बाद से तापमान चढ़ेगा, जिससे राज्य में एक बार फिर से गर्मी बढ़ेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather : झारखंड के विभिन्न जिलों में आज मंगलवार को भारी बारिश और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है. मौसम विभाग के अनुसार आज दोपहर के बाद से राज्य के 16 जिलों में भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान बारिश के साथ मेघ गर्जन और तेज हवाएं भी चलेंगी. कई जिलों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कल से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार राजधानी रांची समेत खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा और दुमका में आज मौसम बिगड़ेगा. हालांकि कल बुधवार से मौसम साफ होने की आशंका है. 7 अप्रैल के बाद से तापमान चढ़ेगा, जिससे राज्य में एक बार फिर से गर्मी बढ़ेगी.

झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें

अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेसी से कम

इधर बीते 24 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में तेज हवा के साथ बारिश हुई. हालांकि राजधानी रांची में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई. फिलहाल राज्य के अधिकतर जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेसी से कम है. पिछले 24 घंटे में जमशेदपुर जिले का का तापमान सबसे अधिक 37.4 डिग्री सेसी दर्ज किया गया. वहीं राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेसी दर्ज किया गया.

इसे भी पढ़ें

चाईबासा में बनने वाला है जियोलॉजिकल म्यूजियम, विदेशों से भी मिलेगा निर्माण में सहयोग

रांची में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली आज, मल्लिकार्जुन खरगे सहित ये बड़े नेता होंगे शामिल

एचईसी कर्मियों की सुविधाओं में लगातार हो रही कटौती, यूनियन ने दी हड़ताल की चेतावनी

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola