Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, 28 दिसंबर को इन इलाकों में बारिश की संभावना
Published by : Sameer Oraon Updated At : 25 Dec 2024 6:00 AM
सुबह में कोहरा छाया हुआ
Jharkhand Weather: झारखंड में आज न्यूनतम और अधिकतम तापमान में थोड़ी से बढ़ोतरी हो सकती है. मौसम शुष्क रहेगा. सुबह में कोहरा छाया रहेगा.
Jharkhand Weather, रांची : झारखंड में तापमान का उतार-चढ़ाव जारी है. हालांकि लोगों को ठंड से राहत नहीं है. मौसम विभाग की मानें तो अधिकतम और न्यूनतम तापमान में थोड़ी सी बढ़ोतरी होने की संभावना है. सुबह के समय में कोहरा छाया रहेगा. लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट नहीं
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 29 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी गरावट का अनुमान नहीं है. इस दौरान अधिकतम तापमान 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. यह सामान्य से करीब तीन डिग्री सेल्सियस ऊपर है. इसी तरह न्यूनतम तापमान भी सामान्य से करीब 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया.
झारखंड के मौसम से जुड़ी खबरें यहां पढ़ें
28 दिसंबर को मौसम में होगा बदलाव
मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि 28 दिसंबर को झारखंड में आंशिक तौर पर बादल छाये रहेंगे. उत्तर पश्चिमी और और निकटवर्ती उत्तरी भागों में हल्की बारिश की संभावना है. वहीं, राजधानी के मौसम की बात करें इस दिन रांची में बादल छाये रहेंगे. सुबह और शाम में कोहरा रह सकता है. बीते 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. जबकि कहीं कहीं हल्के दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस पलामू में जबकि न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस देवघर में दर्ज किया गया.
Also Read: Weather Report: क्रिसमस से पहले भीषण ठंड, कोहरा और बारिश का अलर्ट, शीतलहर से बढ़ेगी परेशानी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










