Jharkhand Weather: झारखंड के इस जिले में 3 घंटे के अंदर झमाझम बारिश से मौसम होगा सुहाना, वज्रपात की चेतावनी
Jharkhand Weather Forecast
Jharkhand Weather Today: झारखंड में चिलचिलाती धूप और गर्मी से कुछ ही घंटे में राहत मिलनेवाली है. पूर्वी सिंहभूम जिले में तीन घंटे के अंदर मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.
Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में कुछ ही घंटे में मौसम का मिजाज बदलनेवाला है. तपती गर्मी और उमस के बीच तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार तीन घंटे के अंदर पूर्वी सिंहभूम जिले के कुछ भागों में मेघ गर्जन, तेज हवाएं, बारिश और वज्रपात हो सकता है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.
आपके शहर में

गिरिडीह में बारिश से गर्मी से मिलेगी राहत
झारखंड के गिरिडीह जिले में भी अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदल सकता है. तेज हवाओं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ झमाझम बारिश का अनुमान है. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम में बदलाव से लोगों को गर्मी और उमसे से राहत मिलेगी.
ये भी पढ़ें: Dream 11: 49 रुपए से रातोंरात करोड़पति बने टेलर ने छोड़ दी दर्जीगिरी, तेजी से भर रहा सपनों की उड़ान
गरज के साथ बारिश के हैं आसार
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड के पश्चिमी भागों को छोड़कर शेष भागों में आज गरज के साथ बारिश के आसार हैं. तेज हवाओं भी चल सकती हैं. वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गयी है. राज्य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है.
ये भी पढ़ें: Jharkhand Village: झारखंड का अनोखा गांव, जहां ‘सोलह आना कमेटी’ की ताकत जान रह जाएंगे दंग
ये भी पढ़ें: Jharkhand Village Story: झारखंड में यहां है पुलिसवालों का गांव, शिबू सोरेन के एक फैसले ने बदल दी थी किस्मत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए