Jharkhand Weather: दुमकावालों सावधान! रेड अलर्ट जारी, रांची समेत इन 8 जिलों में 3 घंटे के अंदर झमाझम बारिश, वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Today: झारखंड की राजधानी रांची में मौसम कूल-कूल हो गया है. दो घंटे में झमाझम बारिश से और राहत मिल जाएगी. रांची समेत आठ जिलों में तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ बारिश होने का अनुमान है. वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गयी है. दुमका जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-राजधानी रांची में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. इससे हवाएं चल रही हैं. इससे लोगों को तीखी धूप और गर्मी से राहत मिली है. अगले दो घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ रांची में झमाझम बारिश के आसार हैं. तीन घंटे के अंदर रांची समेत आठ जिलों में बारिश हो सकती है. वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गयी है. दुमका जिले के लिए आईएमडी ने रेड अलर्ट जारी किया है. लोगों से सतर्क रहने की अपील की गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

दुमका के लिए रेड अलर्ट जारी


झारखंड के दुमका जिले में तीन घंटे के अंदर आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हो सकती है. इस दौरान ओलावृष्टि भी हो सकती है. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है.

मौसम पूर्वानुमान

बदला मिजाज, दो घंटे के अंदर बारिश


रांची में अगले दो घंटे में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. राजधानी रांची में फिलहाल मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. हवाएं चल रही हैं. कुछ ही घंटे में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो जाएगा.

मौसम पूर्वानुमान

आठ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट


देवघर, गढ़वा, गिरिडीह, पलामू, रामगढ़, रांची, बोकारो और खूंटी जिले के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां अगले तीन घंटे के अंदर तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हो सकती है. 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात भी हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है.

मौसम पूर्वानुमान

ये भी पढ़ें: ACB Trap: हजारीबाग में करप्शन के खिलाफ ACB का एक्शन, राजस्व कर्मचारी 3 हजार रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola