Jharkhand Rain Alert: झारखंड के 16 जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश, वज्रपात की चेतावनी, फिर गर्मी ढाएगी कहर

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast

Jharkhand Weather Today: झारखंड में आज झमाझम बारिश होगी. तेज हवाएं भी चल सकती हैं. गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने राज्य के 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. दोपहर बाद मौसम का मिजाज बदलेगा और आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है. सात मई से आकाश साफ रहेगा. तेज धूप और गर्मी बढ़ेगी.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Today: रांची-झारखंड में आज झमाझम बारिश के आसार हैं. राज्य के 16 जिलों में मंगलवार की दोपहर बाद गरज के साथ वज्रपात और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश की संभावना व्यक्त की गयी है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. 16 जिलों में रांची, खूंटी, रामगढ़, गुमला, सिमडेगा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, देवघर, गोड्डा, साहेबगंज, जामताड़ा, दुमका जिला शामिल है. सात मई से आकाश साफ रहने के साथ दिन में तेज धूप और गर्मी बढ़ने की संभावना है.

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश


झारखंड में सोमवार को कई हिस्सों में दोपहर बाद वज्रपात और तेज हवाओं के साथ बारिश हुई. राजधानी रांची में आकाश में बादल छाये रहे और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई. फिलहाल राज्य के सभी जिलों का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस से भी कम है. सबसे अधिक तापमान जमशेदपुर का रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान सोमवार को 37.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: Video: बिटिया रानी के जन्म पर जश्न, मां और बच्ची का गाजे-बाजे और आतिशबाजी से ग्रैंड वेलकम

रांची का अधिकतम तापमान रहा 32.8 डिग्री सेल्सियस


राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम और पिछले 24 घंटे में 0.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.4 डिग्री कम रहा. सोमवार को लोहरदगा में दो मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया. जबकि पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक गुमला में 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड किया गया.

ये भी पढ़ें: झारखंड महिला पर्यवेक्षिका प्रतियोगिता परीक्षा के मनोविज्ञान विषय के दो प्रश्न रद्द, JSSC कितने अंक देगा?

शहरों का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

शहर–तापमान
रांची–32.8
जमशेदपुर–37.4
मेदिनीनगर–35.4
बोकारो–36.2
चाईबासा–37.4

ये भी पढ़ें: धनबाद MP ढुलू महतो के आय से अधिक संपत्ति मामले में सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ने मांगा समय, कब होगी अगली सुनवाई?

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola