Jharkhand Weather: झारखंड के इन 5 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में गरज के साथ बारिश की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

रांची, गोड्डा, हजारीबाग, गढ़वा और लोहरदगा में वर्षा का अलर्ट.

Jharkhand Weather Warning: मौसम विभाग ने रांची समेत झारखंड के 5 जिलों में गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. किसानों को सावधान रहने को कहा है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Warning: झारखंड के 5 जिलों में अगले 1 से 3 घंटे में गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

रांची, हजारीबाग, गोड्डा, लोहरदगा और गढ़वा में वर्षा की चेतावनी

रांची के मौसम केंद्र के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है कि राजधानी रांची समेत 5 जिलों में गरज के साथ वर्षा एवं वज्रपात होने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि गढ़वा, लोहरदगा, रांची, गोड्डा और हजारीबाग में अगले 1 से 3 घंटे के भीतर मौसम बदलने वाला है. इन 5 जिलों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की संभावना है.

मौसम वैज्ञानिक बोले- बारिश के दौरान खेत में न जाएं किसान

इसलिए इन जिलों के लोग सावधान और सतर्क रहें. खराब मौसम के दौरान पेड़ और बिजली के पोल से दूरी बनाए रखें. पक्के छत के नीचे शरण ले लें. मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें. कोशिश करें कि जरूरी न हो, तो घर से बाहर न निकलें. बारिश के दौरान किसानों को भी खेत में नहीं जाने की सलाह रांची के मौसम वैज्ञानिकों ने दी है.

झारखंड के इन जिलों में हुई वर्षा, सबसे ज्यादा बारिश नेतरहाट में

मौसम विभाग के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान नेतरहाट में सबसे अधिक 73 मिलीमीटर वर्षा हुई. लातेहार, तिलैया, कोनेर, डुमरी, भरनो, चाईबासा, तोपचांची, बिरनी, परसाबाद, रांची, बोकारो थर्मल, नामकुम, कांके, पुटकी, गोविंदपुर, लेस्लीगंज, तोरपा, तेनुघाट, रायडीह, बरकीसुरिया, कुरडेग, पाकुड़िया और मैथन में बारिश हुई. झारखंड में मानसून के सीजन में अब तक 161.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है. यह सामान्य से 49 फीसदी कम है.

Also Read

Jharkhand Weather: रांची, देवघर, समेत झारखंड के 8 जिलों में बदला मौसम, अगले 3 घंटे झमाझम बारिश, वज्रपात का भी अलर्ट

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola