ePaper
Live Updates

Jharkhand Weather LIVE: राज्य के इन जिलों में आज बारिश के आसार, शुक्रवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

Updated at : 18 Oct 2023 3:20 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather LIVE: राज्य के इन जिलों में आज बारिश के आसार, शुक्रवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

Injuried people are helped at the street near the scene in Seoul, South Korea, early Sunday, Oct. 30, 2022. South Korean officials said around 50 people were in cardiac arrest and a number feared dead after being crushed by a large crowd pushing forward on a narrow street during Halloween festivities in the capital Seoul. AP/PTI(AP10_29_2022_000262A)

Jharkhand Weather Forecast Today Updates in Hindi: झारखंड के मौसम की खबरों और अपडेट के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड के विभिन्न ‍जिलों की मौसम से जुड़ी हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले....

विज्ञापन
Auto-updating every 30s
3:20 PM. 18 Oct 233:20 PM. 18 Oct

राज्य के इन जिलों में आज बारिश के आसार

मौसम विभाग ने अभी-अभी पूर्वानुमान किया है कि आज भी उत्तर पूर्वी भागों यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जिले में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.

3:20 PM. 18 Oct 233:20 PM. 18 Oct

राज्य में कहीं-कहीं हुई बारिश, शुक्रवार से बदलेगा मौसम का मिजाज

मंगलवार को जमशेदपुर का मौसम गर्म रहा. दोपहर में पारा 34.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक था. शाम में अचानक बादल छाये. हल्की बारिश भी हुई. जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के साथ राज्य के उत्तरी भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से शहर का मौसम बदलेगा. आसमान में बादल रहने के आसार हैं, जबकि रात में तापमान गिर कर 20 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा.

3:20 PM. 18 Oct 233:20 PM. 18 Oct

अगले पांच दिनों तक तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं

अगले पांच दिनों तक राज्य के तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. सुबह और शाम की ठंड बरकरार रहेगी. पूजा में मौसम किसी तरह का खलल नहीं डालेगा.

4:06 PM. 17 Oct 234:06 PM. 17 Oct

झारखंड के उत्तरी भागों में आज कहीं-कहीं होगी हल्की बारिश

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, झारखंड के उत्तरी भागों में आज कहीं-कहीं हल्के दर्जे की बारिश की संभाावना है. बाकि जगहों में अभी मौसम का मिजाज शुष्क बना रहेगा.

4:06 PM. 17 Oct 234:06 PM. 17 Oct

आसमान में छाए रहेंगे बादल

मौसम केंद्र के मुताबिक, दुर्गा पूजा के दौरान बारिश का अनुमान नहीं है. हालांकि, 17 और 18 अक्टूबर को आसमान में बादल छाये रह सकते हैं. लेकिन, इस दौरान राज्य भर कहीं भी बारिश के आसार नहीं है. विभाग ने यह भी कहा है कि अब तापमान धीरे-धीरे गिरेगा. सुबह-शाम में ठंड और बढ़ेगी.

8:08 AM. 17 Oct 238:08 AM. 17 Oct

दुर्गा पूजा के दौरान साफ रहेगा मौसम, 22 अक्टूबर तक बारिश के नहीं कोई आसार

दुर्गा पूजा के दौरान झारखंड का मौसम साफ रहेगा. बारिश का अनुमान नहीं है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 22 अक्टूबर तक बारिश नहीं होगी. मौसम शुष्क रहेगा. इस दौरान अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेसि के आसपास होगा. करीब-करीब पूरे राज्य की स्थिति ऐसी ही रहेगी. तापमान में भी विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola