Jharkhand Weather News : झमाझम बारिश से सुहाना हुआ मौसम, रांची नगर निगम के सफाई महाअभियान की खुली पोल, शहर की हालत नारकीय

Jharkhand Weather News, रांची न्यूज : राजधानी रांची में शनिवार शाम हुई आधे घंटे की झमाझम बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया. कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों ने राहत की सांस ली, लेकिन शहर की हालत नारकीय हो गयी. साथ ही रांची नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे सफाई के महाअभियान की पोल भी खुल गयी. नालियां जाम होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया.
Jharkhand Weather News, रांची न्यूज : राजधानी रांची में शनिवार शाम हुई आधे घंटे की झमाझम बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया. कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे शहरवासियों ने राहत की सांस ली, लेकिन शहर की हालत नारकीय हो गयी. साथ ही रांची नगर निगम द्वारा चलाये जा रहे सफाई के महाअभियान की पोल भी खुल गयी. नालियां जाम होने की वजह से बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया.
झमाझम बारिश के कारण शहर के निचले इलाकों की स्थिति सबसे बदतर हो गयी. यहां बारिश का पानी घरों में भी घुस गया. कचहरी चौक स्थित हलधर प्रेस गली, लोहराकोचा, अलबर्ट कंपाउंड, मधुकम, खेत मोहल्ला, नेजाम नगर में लोग बारिश का पानी घरों से निकालते दिखे.
उधर, बारिश के दौरान ही नालियों में जमा कचरा सड़कों पर बहने लगा. इससे लोगों को काफी परेशानी हुई. गंदे पानी के दुर्गंध ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. नाराज लोगों ने रांची नगर निगम पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि पता नहीं नगर निगम हर साल नाली सफाई के लिए कौन सा विशेष सफाई अभियान चलाता है, जो जरा सी बारिश में सड़कें तालाब बन जाती हैं और बारिश का पानी घरों में घुस जाता है.
Also Read: Complete Lockdown In Jharkhand : झारखंड में आज Complete Lockdown, बहुत जरूरी हो, तभी निकलें घर से
गौरतलब है कि रांची नगर निगम ने मॉनसून से पहले ही रांची तो साफ होकर रहेगी नाम से सफाई का महाअभियान शुरू किया था. इसमें छह सौ सफाई कर्मचारी, बड़ी संख्या में ट्रैक्टर और जेसीबी लगा कर शहर के बड़े नालों की सफाई करायी गयी. साथ ही लोगों की सहूलियत के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था, ताकि लोग फोन कर अपने क्षेत्र का कचरा उठावा सकें.
शनिवार शाम महज आधे घंटे की मूसलधार बारिश के कारण दीपाटोली न्यू बांधगाड़ी में सड़कों पर करीब चार फीट पानी बहने लगा. बारिश का पानी घरों व अपार्टमेंट के बेसमेंट में भी घुस गया. कई गाड़ियां पानी में डूब गयी. आने-जाने वाले लोगों, खास कर महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर धानरोपनी के लिए बनाये गये खेतों के मेड़ टूट गये.
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




