झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, 27 अगस्त तक बारिश-वज्रपात का अलर्ट, इन 9 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
झारखंड में हो रही बारिश का दृश्य
झारखंड में मॉनसून की वापसी का अनुमान है. अगले पांच दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं के चलने की संभावना है. मौसम विभाग ने 26 अगस्त को 9 जिलों के लिए विशेष अलर्ट जारी किया है.
रांची से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
रांची : झारखंड में मानसून की रफ्तार एक बार फिर पकड़ने की संभावना है. मौसम केंद्र रांची के अनुसार, राज्य में अगले पांच दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा. 27 अगस्त तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश, मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है.
24 अगस्त को पूरे राज्य में बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 24 अगस्त को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गरज के साथ वर्षा होने की संभावना है. वहीं, 25 अगस्त को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ आकाशीय बिजली चमकने की आशंका बनी रहेगी. 25 से 27 अगस्त के बीच पूरे प्रदेश में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.
ये भी पढ़ें: पलामू में लूट की बड़ी साजिश नाकाम, लोडेड कार्बाइन के साथ 3 अपराधी गिरफ्तार , एक पूर्व उग्रवादी का भाई
26 अगस्त को इन 9 जिलों के लिए अलर्ट
मौसम केंद्र ने 26 अगस्त को विशेष रूप से राज्य के 9 जिलों- गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और पश्चिम सिंहभूम में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी दी है. इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को वज्रपात के दौरान खुले स्थानों या पेड़ों के नीचे न जाने की सलाह दी गई है.
रांची में तापमान बढ़ा, बानो में सबसे ज्यादा वर्षा
विगत 24 घंटों में राज्य के सिमडेगा जिले के बानो क्षेत्र में सर्वाधिक 38.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई. वहीं, राजधानी रांची में भी बारिश पर ब्रेक लगने से पारा में बढ़ोतरी देखी गई. शनिवार को रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री अधिक यानी 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.1 डिग्री बढ़कर 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
ये भी पढ़ें: पलामू के पांकी में दिवंगत भाकपा माले नेता आरएन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि, दीपंकर भट्टाचार्य ने प्रतिमा का किया अनावरण
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए