Jharkhand Weather: साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला मौसम, गर्मी से राहत, तेज हवाओं के साथ बारिश के हैं आसार

Jharkhand Weather
Jharkhand Weather: झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम बदला-बदला सा है. लोगों को गर्मी से राहत मिली है. तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार हैं.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन से मौसम बदला है. सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है. इससे लोगों को राहत मिली है. नौ मई को कहीं-कहीं तेज हवाएं चल सकती हैं. हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है. कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. रांची में भी 14 मई तक कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है.
साइक्लोनिक सर्कुलेशन से बदला है मौसम का मिजाज
झारखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मौसम का मिजाज बदला हुआ है. बादल और बारिश की वजह से राज्य के सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन-चार डिग्री सेसि नीचे चल रहा है. इससे सभी जिलों का पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. इस कारण लंबे समय से गर्मी झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली है. बुधवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
नौ मई को चल सकती है तेज हवा, बारिश की संभावना
मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि अगले तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसा ही रह सकता है. हवा की गति सामान्य से तेज होगी. तापमान भी 35 से 40 डिग्री सेसि के बीच हो सकता है. नौ मई को राज्य में कहीं-कहीं तेज गति से हवा चल सकती है. हवा की रफ्तार 40 से 50 किमी प्रति घंटे हो सकती है. इससे राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश भी हो सकती है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राजधानी रांची में भी 14 मई तक कहीं-कहीं बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
कहां-कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
डालनटगंज-38.6
सरायकेला-37.1
चतरा-36.8
बोकारो-36.1
लोहरदगा-35.9
गुमला-35.5
चाईबासा-35.0
रामगढ़-34.8
देवघर-34.7
कहां-कितना तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
जमशेदपुर- 34.5
गोड्डा -34.2
हजारीबाग-34.2
रांची -33.8
जामताड़ा-33.7
सिमडेगा-33.5
पाकुड़-33.5
गिरिडीह-33.2
खूंटी-33.2
धनबाद-31.6
साहिबगंज-31.3
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में 12 मई तक बारिश के आसार, ऑरेंज अलर्ट जारी
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




