Jharkhand Weather: झारखंड में आज भी कई इलाकों में बारिश के आसार, 13 मई तक बनी रह सकती है ऐसी ही स्थिति

Published by : Sameer Oraon Updated At : 08 May 2024 7:46 AM

विज्ञापन

झारखंड में आज और कल भी कई इलाकों में बारिश का आसार है. मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में 13 मई तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में मौसम अचानक बदलाव देखने को मिला. मंगलवार को राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में बारिश हुई. जिससे तापमान में गिरावट आई है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो इसकी बड़ी वजह साइक्लोनिक सर्कुलेशन है. मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार और गुरुवार को भी राज्य में कई स्थानों पर तेज हवा के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान गर्जन और वज्रपात भी हो सकती है. नौ और 10 मई को कहीं-कहीं 30 से 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती है. 11 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

13 मई तक हो सकती है बारिश :

रांची मौसम विज्ञान केंद्र का यह भी कहना है कि 13 मई तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान किया है. राजधानी में भी इसका असर हो सकता है. इस दौरान राजधानी का अधिकतम तापमान 35 तथा न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेसि के आसपास हो सकता है. मौसम केंद्र ने 11 मई तक राज्य के कई हिस्सों में तेज हवा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

सात डिग्री सेसि गिरा राजधानी का तापमान :

राजधानी रांची का अधिकतम तापमान एक दिन में ही सात डिग्री सेसि गिर गया है. मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया. सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया था. जमशेदपुर के तापमान भी करीब 36 डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, 11 मई तक गरज के साथ वज्रपात की आशंका

सोमवार से रुक रूक चल रही है तेज हवाएं :

आपको बता दें कि झारखंड के कई हिस्सों में बीते सोमवार से ही रुक-रुक कर तेज हवाएं चल रही हैं. कोडरमा, बोकारो, हजारीबाग, चाईबासा, चंदनकियारी समेत कई इलाकों में अच्छी बारिश भी हुई है. राजधानी के कुछ हिस्सों में भी बारिश हुई. कई जगहों से ओलावृष्टि की भी सूचना है. कोल्हान में तेज हवा का सबसे अधिक असर पड़ा है. यहां बिजली के कई खंभे और पेड़ उखड़ गये हैं. राजधानी में भी मंगलवार शाम 5:30 बजे के आसपास तेज हवाएं चलीं. साथ ही हल्की बूंदाबांदी भी हुई.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola