ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश के साथ हो सकती है ओलावृष्टि, 11 मई तक गरज के साथ वज्रपात की आशंका

Updated at : 07 May 2024 9:12 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather

Jharkhand Weather

Jharkhand Weather: झारखंड में आज कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है. इसके साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है. राज्य में 11 मई तक गरज के साथ वज्रपात की आशंका व्यक्त की गयी है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. कई जगहों पर बारिश व हवाएं चलने से लोगों को राहत मिली, वहीं इस दौरान गरज व वज्रपात से नुकसान भी पहुंचा. आज रामगढ़ समेत कई जिलों में भारी बारिश व ओलावृष्टि हो सकती है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में 11 मई तक राज्य में गरज के साथ वज्रपात की आशंका जतायी है. इस दौरान हवाएं भी तेज चलेंगी. मौसम में बदलाव से लोगों को चिलचिलाती धूप व हीट वेव से राहत तो मिलेगी, लेकिन सतर्क रहने की भी जरूरत है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

रामगढ़ समेत इन जिलों में आज भारी बारिश
झारखंड के रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, पूर्वी सिंहभूम, हजारीबाग व सरायकेला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. इसके साथ ही रांची, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका व देवघर में आज सात मई को ओलावृष्टि हो सकती है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, येलो अलर्ट जारी

बारिश के साथ वज्रपात की आशंका, ऑरेंज अलर्ट जारी
झारखंड में मौसम का मिजाज बदला. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला खरसावां जिले के कुछ भागों में कुछ ही घंटों में गरज के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान वज्रपात की भी आशंका है. तेज हवाएं (40-50 किलोमीटर प्रति घंटे) भी चल सकती हैं. मौसम विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना
पिछले 24 घंटे में झारखंड में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई है. इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि सात, आठ व नौ मई को राज्य में कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 10 व 11 को भी कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिलेगी. इस दौरान गरज व वज्रपात की आशंका है.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में Heat Wave का येलो अलर्ट, पांच मई से बदलेगा मौसम का मिजाज, बरसेंगी राहत की बूंदें

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola