RU के विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर, गेट पास और स्कार्फ वितरण की बदली तारीख
मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के कारण रांची विश्वविद्यालय ने दीक्षांत समारोह के लिए गेट पास और ड्रेस वितरण की तारीख बदलकर 8 सितंबर कर दी है।
रांची. उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर रांची विवि में दो दिन का शोक रखा गया है. कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने मंत्री के निधन पर गहरा दुख जताया है. वहीं, 9 सितंबर को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह को लेकर विद्यार्थियों के लिए निर्धारित गेट पास और ड्रेस (स्कार्फ) वितरण का कार्य भी स्थगित कर दिया गया है.
आपके शहर में
रविवार को कई विद्यार्थी गेट पास और ड्रेस लेने के लिए काउंटर पर पहुंच गये थे, लेकिन वितरण कार्य स्थगित होने के कारण उन्हें बैरंग लौटना पड़ा. विवि प्रशासन ने सोमवार को भी वितरण कार्य स्थगित रखने का निर्णय लिया है.
8 सितंबर को होगा गेट पास और ड्रेस का वितरण
रांची विवि प्रशासन के अनुसार अब गेट पास और ड्रेस (स्कार्फ) का वितरण 8 सितंबर 2026, मंगलवार को किया जायेगा. वितरण का समय सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया है. विद्यार्थियों को निर्धारित समय के दौरान पहुंचकर गेट पास और ड्रेस प्राप्त करने को कहा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए