रांची के श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में कल अजा एकादशी व्रतोत्सव, विशेष पूजा-अनुष्ठान होंगे
Updated:
विज्ञापन
रांची के श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में अजा एकादशी का व्रतोत्सव मनाया जाएगा। जानिए इस व्रत का महत्व और पूजा विधि के बारे में पूरी जानकारी।
विज्ञापन
रांची. श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में सोमवार को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अजा एकादशी व्रतोत्सव मनाया जायेगा. इस अवसर पर नित्याराधन, महाआरती, महाभोग प्रसाद और महास्तुति समेत विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किये जायेंगे.
आपके शहर में
विज्ञापन
मान्यता है कि भादो मास की अजा एकादशी के दिन भगवान ऋषिकेश श्रीवेंकटेश्वर की विधिवत अर्चना-पूजन और व्रत करने से पाप और संताप नष्ट होते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पूर्वकाल में चक्रवर्ती राजा हरिश्चंद्र ने भी अजा एकादशी का व्रत किया था. व्रत के प्रभाव से उन्हें अपनी खोयी हुई पत्नी का सान्निध्य और पुत्र का जीवन पुनः प्राप्त हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन