ePaper

Jharkhand Weather: कोहरे के कहर पर कब लगेगा ब्रेक, झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम?

Updated at : 30 Nov 2024 7:10 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: सुबह में कोहरे के बीच गुजरते लोग

Jharkhand Weather: सुबह में कोहरे के बीच गुजरते लोग

Jharkhand Weather: झारखंड में आज सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम शुष्क रहेगा. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि पांच दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में सर्दी का सितम जारी है. सुबह में कोहरे की वजह से भी लोगों की परेशानी बढ़ी है. राज्य में पांच दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम शुष्क रहेगा. आज शनिवार को भी मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे.

न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं

झारखंड में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. उसके बाद अगले 2-3 दिनों में इसमें 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. रांची में आज उच्चतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

रांची समेत सभी जिलों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

झारखंड में पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम का मिजाज शुष्क रहा. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस चाईबासा पीटीओ में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा केवीके में रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Kal Ka Mausam: झारखंड में 10.1 डिग्री हुआ तापमान, जानें कैसा रहेगा कल का मौसम

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, कोहरे का कहर कब तक रहेगा जारी?

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola