Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम, कोहरे का कहर कब तक रहेगा जारी?

Updated:
विज्ञापन

घने कोहरे में गुजरती ट्रेन (फोटो-प्रतीक पोपट)

Jharkhand Weather: झारखंड में फिलहाल कोहरे का कहर जारी रहेगा. आज सुबह में कोहरा या धुंध रह सकता है. उसके बाद आंशिक बादल छाए रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चार दिसंबर तक इसी तरह का मौसम रह सकता है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: रांची-कोहरे का कहर फिलहाल जारी रहेगा. झारखंड में चार दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. मौसम का मिजाज शुष्क रहेगा. कनकनी बनी रहेगी. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज शुक्रवार को कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा. सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

आज छाए रहेंगे आंशिक बादल

झारखंड में कनकनी बढ़ गयी है. सुबह और शाम में लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव ताप रहे हैं. रांची और उसके नजदीक के क्षेत्रों में मौसम के मिजाज की बात करें तो आज सुबह में कोहरा या धुंध रहने का अनुमान है. उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे.

चार दिसंबर तक छाया रह सकता है कोहरा

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि झारखंड में चार दिसंबर तक सुबह में कोहरा रहेगा या धुंध रह सकती है. उसके बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

आज का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

जिलाअधिकतम तापमान(सेल्सियस में)न्यूनतम तापमान(सेल्सियस में)
देवघर27°C14°C
धनबाद27°C14°C
दुमका28°C14°C
गिरिडीह27°C13°C
गोड्डा30°C15°C
जामताड़ा27°C14°C
पाकुड़30°C15°C
साहिबगंज28°C15°C
कोडरमा27°C12°C
चतरा28°C12°C
गढ़वा28°C12°C
लातेहार26°C12°C
लोहरदगा26°C13°C
पलामू28°C12°C
बोकारो26°C13°C
रामगढ़26°C12°C
हजारीबाग26°C13°C
रांची25°C13°C
खूंटी25°C14°C
गुमला25°C13°C
पूर्वी सिंहभूम28°C15°C
पश्चिमी सिंहभूम28°C13°C
सरायकेला28°C14°C
सिमडेगा27°C11°C

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में चार दिसंबर तक कोहरे का कहर, 29 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम?

Also Read: Hemant Soren Oath Ceremony: झारखंड में फिर हेमंत सोरेन सरकार, 14वें सीएम के रूप में ली शपथ, देखें वीडियो

Also Read: Hemant Soren Oath Ceremony: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने हेमंत सोरेन को झारखंड के मुख्यमंत्री पद की दिलायी शपथ

Also Read: IPS Transfer-Posting: झारखंड के नए डीजीपी फिर बनाए गए अनुराग गुप्ता, हटाए गए अजय कुमार सिंह

Also Read: IAS Transfer-Posting: मंजूनाथ भजंत्री को फिर रांची की कमान, JIIDCO के प्रबंध निदेशक बने वरुण रंजन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola