Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कहर बरपाएगी ठंड, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
Published by : Kunal Kishore Updated At : 19 Dec 2024 12:53 PM
Kal Ka Mausam: राज्य में छाया रहेगा कोहरा
Jharkhand Weather Alert: रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के कई इलाकों में 20 और 21 दिसंबर को बारिश का अनुमान लगाया है. वहीं इस दौरान कई जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा.
Jharkhand Weather Alert: झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने से जन-जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. पूरे राज्य में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इस बीच मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक राज्य के कई इलाकों में 20 और 21 दिसंबर को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश के साथ घना कोहरा छाया रहेगा. मौसम विभाग ने कोहरे और ठंड का येलो अलर्ट जारी किया है.
राज्य में दो दिन होगी बारिश, बढ़ेगी ठिठुरन
झारखंड में 20 और 21 दिसंबर को बारिश के साथ कोहरे की भी चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है. इसके बाद मौसम साफ रहेगा लेकिन सुबह कोहरा छाए रह सकता है. बारिश के बाद एक बार फिर पारा निचे जाएगा जिससे कि ठंड में वृद्धि हो जाएगी. मौसम विभाग ने संताल परगना, कोल्हान और पलामू प्रमंडल में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
इन जिलों में होगी बारिश
मौसम विभाग की माने तो राजधानी रांची, गुमला, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू और गढ़वा में 20 दिसंबर को कोहरा छाया रहेगा तो वहीं 21 दिसंबर को गोड्डा, दुमका, देवघर, जामताड़ा, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभू और पूर्वी सिंहभूम में कोहरा छाया रहेगा. इस दौरान आसमान में बादल भी छाए रहने का अनुमान है.
गुमला में पड़ी सबसे अधिक ठंड
अगर पिछले 24 घंटो की बात करें तो गुमला में सबसे अधिक ठंड पड़ी. गुमला का न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं सरायकेला का तापमान सबसे अधिक रहा. यहां का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा. राजधानी रांची में 9.4 डिग्री, जमशेदपुर में 11.5 डिग्री, डाल्टनगंज में 8.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Kunal Kishore
कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










