ePaper

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से रांची में, एयरपोर्ट से हाईकोर्ट व राजभवन तक ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था

Updated at : 23 May 2023 2:49 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल से रांची में, एयरपोर्ट से हाईकोर्ट व राजभवन तक ऐसी है सुरक्षा व्यवस्था

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रांची आगमन से पहले पुलिस ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. रांची पुलिस ने एयरपोर्ट से बिरसा मुंडा चौक, राजभवन, हाईकोर्ट और आईआईआईटी तक मॉक ड्रिल की. सीनियर ऑफिशर्स ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लिया.

विज्ञापन
undefined

रांची, राज लक्ष्मी : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल यानी बुधवार (24 मई 2023) से 26 मई 2023 तक झारखंड के दौरे पर रहेंगी. उनके आगमन से पहले सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. राजधानी रांची में मंगलवार को पुलिस ने तैयारियों का जायजा लिया. जिस तरह से राष्ट्रपति का कारकेड निकलता है, उसी तरह कारों का काफिला निकला. राष्ट्रपति के आगमन पर रांची में कुछ देर के लिए ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा.

undefined

राष्ट्रपति की झारखंड यात्रा के मद्देनजर रांची में तीन दिन का ट्रैफिक रूट चार्ट प्लान तैयार किया गया है. इस दौरान राजभवन से नया झारखंड हाईकोर्ट, नामकुम के आईआईआईटी और एयरपोर्ट तक की मुख्य सड़क में मिलने वाले बाइलेन में बैरियर व ड्रॉप गेट लगाये गये हैं. राष्ट्रपति का कारकेड गुजरने के कुछ देर बाद ट्रैफिक रूट सामान्य हो जायेगा.

undefined

इन तीन दिनों तक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अलग-अलग जिलों में कई कार्यक्रम हैं. इसलिए 24, 24 और 26 मई को राष्ट्रपति के आने-जाने के दौरान एयरपोर्ट पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गयी है. रिंग रोड-तुपुदाना की ओर से एयरपोर्ट जाने के लिए सिंह मोड़ से दायें से लटमा रोड, लटमा बस्ती, हेथू से हवाई अड्डा की ओर जा सकेंगे.

undefined

नामकुम-जमशेदपुर मार्ग से आवागमन करने वालों को खरसीदाग के रास्ते एयरपोर्ट जा सकेंगे. इन्हें सदाबहार चौक, कुटियातू बस्ती चौक, कुम्हाहुटू बस्ती, तुम्बागुटू, करमटोली, हेथू होते हुए एयरपोर्ट जायेंगे.

undefined

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की झारखंड यात्रा के दौरान पुलिस तीन दिन तक हाई अलर्ट पर रहेगी. बता दें कि राष्ट्रपति पहले देवघर आयेंगी. वहां बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद रांची पहुंचेंगी. यहां नये झारखंड हाईकोर्ट भवन के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगी. उसके बाद वह नामकुम स्थित आईआईआईटी के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी. उनका खूंटी में भी एक कार्यक्रम है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola