झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस आज: विनोद सिंह को मिलेगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान, गवर्नर-CM होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

आज झारखंड विधानसभा का 22वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा. माले विधायक विनोद सिंह को ��मारोह में उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया जायेगा. समारोह का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस करेंगे व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे.

विज्ञापन

आज झारखंड विधानसभा का 22वां स्थापना दिवस समारोह मनाया जायेगा. माले विधायक विनोद सिंह को समारोह में उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया जायेगा. समारोह का उद्घाटन राज्यपाल रमेश बैस करेंगे व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे. कार्यक्रम में स्पीकर रबींद्र नाथ महतो द्वारा रचित पुस्तक ‘संसदीय दायित्व के तीन वर्ष’ का लोकार्पण भी किया जायेगा. विधानसभा स्थापना समारोह तीन दिनों तक चलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

23 को सांस्कृतिक कार्यक्रम व डॉ कुमार विश्वास का काव्य पाठ होगा. 23 की शाम मुकुंद नायक व मधु मंसूरी की टीम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेगी. इसी दिन विधानसभा द्वारा केंद्र व राज्य संबंध पर राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जायेगा. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची और पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च, पीआरएस द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सम्मेलन में देशभर के विधिक व संसदीय विशेषज्ञ पहुंचेंगे. 10 अलग-अलग विषयों पर देशभर के विशेषज्ञ चर्चा करेंगे. 24 नवंबर को छात्र सांसद आयोजित किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola