Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झामुमो पर बरसे बाबूलाल मरांडी, किन्हें बताया बंटी और बबली? परिवारवाद पर कही ये बात

Updated:
विज्ञापन

Babulal Marandi

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने नाम लिए बिना कहा कि पति-पत्नी बंटी और बबली हैं. इन्होंने झारखंड के लोगों को ठगा है.

विज्ञापन

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: रांची-झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को बयान जारी कर कहा है कि पति-पत्नी बंटी और बबली हैं. पिछले पांच साल में इन दोनों ने मिलकर झारखंड के लोगों को ठगा है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि परिवारवाद का मतलब परिवार से ही पार्टी की पहचान और परिवार से ही पार्टी का संचालित होना है. देश में कांग्रेस पार्टी की पहचान और संचालन गांधी परिवार से होता है. झारखंड में झामुमो की पहचान और संचालन शिबू सोरेन के परिवार से होता है. बिहार में राष्ट्रीय जनता दल की पहचान और संचालन लालू प्रसाद के परिवार से होता है. उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की पहचान और संचालन भी मुलायम सिंह यादव के परिवार से होता है. इसे परिवारवाद कहते हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

झामुमो पर बरसे बाबूलाल मरांडी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कोई चुनाव लड़ता है, तो कहीं ना कहीं किसी का कोई बेटा होता है. कोई बहू होती है. कोई पत्नी होती है, कोई भाई होता है. यह हो सकता है, लेकिन पार्टी का संचालन वे नहीं करते हैं. पार्टी का संचालन कार्यकर्ता करते हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharia Assembly Election: सूर्यदेव सिंह के नाम दर्ज है झरिया से सर्वाधिक चार बार विधायक बनने का रिकॉर्ड

Also Read: Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के सीईओ के रवि कुमार ने JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य के किस आरोप को बताया बेबुनियाद?

बीजेपी में सिस्टम से संचालित होती है पार्टी

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि बीजेपी का एक सिस्टम है. इसी सिस्टम के तहत पार्टी का संचालन होता है. इसे परिवारवाद कहना गलत है. उन्होंने कहा कि चुनाव के समय कुछ लोगों की नाराजगी होती है. सबसे हम लोग बात कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि झामुमो को यह पता है कि वह चुनाव बुरी तरीके से हार रहे हैं. इसलिए अभी से उन्होंने बहाना बनाना शुरू कर दिया है. आरोप लगाना शुरू कर दिया है कि बीजेपी चुनाव आयोग से मिली हुई है. उन्होंने कहा कि कोई सबूत तो दे दें.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola