रांची के दो बच्चों ने अनूठे अंदाज में मनाया आजादी का जश्न, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

रांची के हिनू में दो बच्चों ने अनूठे अंदाज में स्वतंत्रता दिवस मनाया. इन्होंने एक ऊंचे पोल पर झंडा फहराया. उस पोल को बैलून से सजाया. फिर घर की छत पर मौजूद सबसे ऊंची टंकी पर चढ़कर सबके प्रिय तिरंगा झंडा को सलामी दी. आप भी देखें यह वीडियो.

विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया. मंगलवार को रांची में दो बच्चों ने अनूठे अंदाज में आजादी का जश्न मनाया. इन बच्चों के नाम प्रिंस कुमार और पृथ्वी उरांव हैं. स्कूल से लौटने के बाद दोनों बच्चों ने हिनू के साकेतनगर में अपने-अपने मकान की छत पर लगी पानी की टंकी पर चढ़कर तिरंगा झंडा को सलामी दी. प्रिंस कुमार केंद्रीय विद्यालय हिनू में आठवीं कक्षा में पढ़ता है, जबकि पृथ्वी उरांव सेंट स्टीफंस में दूसरी कक्षा में पढ़ता है. स्कूल से लौटने के बाद दोनों बच्चों ने गुब्बारे फुलाए. इनके पिता ने झंडा टांगने में मदद की. जिस पोल में झंडा लगाया गया था, उसे गुब्बारों से सजाया और इसके बाद तिरंगा को सलामी दी. आप भी देखें ये वीडियो.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola