झारखंड : आदिवासियों को भूदान में मिली जमीन पर 38 साल बाद दिलाया गया कब्जा
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Jun 2023 8:17 AM
आदिवासियों ने वर्ष 2023 तक की कटी हुई रसीद भी दिखायी. कागजात देखने के बाद सीओ ने सभी रैयतों को जमीन पर जोत-कोड़ करने व अन्य निर्माण कार्य का आदेश दे दिया.
मेसरा मौजा में भूदान में मिली सात आदिवासी परिवारों की छह एकड़ 58 डिसमिल जमीन पर 38 साल बाद कांके अंचलाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने गुरुवार को कब्जा दिलाया. उक्त जमीन वर्ष 1985 में तत्कालीन बिहार सरकार ने आदिवासियों को जीवन यापन के लिए दी थी. प्रभात खबर ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया था. इसके बाद आला अधिकारियों के निर्देश पर सीओ दिवाकर अपने अधीनस्थ सीआइ, हल्का कर्मचारी व कर्मचारियों के साथ जमीन पर पहुंचे और आदिवासियों की जमीन से संबंधित मूल कागजात देखे.
यहां आदिवासियों ने वर्ष 2023 तक की कटी हुई रसीद भी दिखायी. कागजात देखने के बाद सीओ ने सभी रैयतों को जमीन पर जोत-कोड़ करने व अन्य निर्माण कार्य का आदेश दे दिया. साथ ही रैयतों को आश्वासन दिया कि सरकार उनके साथ है. यदि किसी ने जमीन पर अड़चन डालने का प्रयास किया, तो वैसे लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी. उन्होंने जमीन पर कब्जा के उद्देश्य से खड़ा किये गये कंटेनर को भी हटाने का आदेश दिया.
रैयत कमल मुंडा ने सीओ से कहा कि सरकार गरीबों को खेती-बारी के लिए जमीन दी है, लेकिन देवेंद्र कुमार बुधिया (पिता आत्मा राम बुधिया) ने उन पर ही केस कर दिया है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. हम मजदूरी करने जायें या केस लड़ें? रैयतों का कहना था कि जमीन पर टाइटल सूट का कोई मतलब नहीं बनता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










