JEE Main Result 2023: झारखंड टॉपर आयुष कुमार को 108वां रैंक, जमशेदपुर के तुषार व रांची की धृति स्टेट टॉप-5 में

JEE Main Result 2023|जेईई मेन 2023 का रिजल्ट आ गया है. इसमें झारखंड के विद्यार्थियों ने भी परचम लहराया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को जारी रिजल्ट के मुताबिक, आयुष कुमार झारखंड के स्टेट टॉपर हैं.
JEE Main Result 2023: जेईई मेन 2023 का रिजल्ट आ गया है. इसमें झारखंड के विद्यार्थियों ने भी परचम लहराया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से शनिवार को जारी रिजल्ट के मुताबिक, आयुष कुमार झारखंड के स्टेट टॉपर हैं. राजधानी रांची के डोरंडा में रहने वाले आयुष कुमार सिंह को 99.9956916 परसेंटाइल मिले हैं. अखिल भारतीय स्तर पर उनको 108वां रैंक हासिल हुआ है.
आदित्य प्रकाश 99.9848042 परसेंटाइल के साथ दूसरे और साबिल अहमद 99.9827665 परसेंटाइल के साथ तीसरे स्थान पर हैं. इन्हें अखिल भारतीय स्तर पर क्रमश: 262वां और 283वां रैंक प्राप्त हुआ है. जमशेदपुर के छात्र तुषार कुमार सिन्हा ने एआइआर 325 और रांची की धृति बरनवाल ने एआइआर 843 हासिल कर स्टेट टॉप फाइव में अपनी जगह बनायी है.
Also Read: JEE Main Result 2023: झारखंड के आयुष को मिली ऑल इंडिया 108वीं रैंक, इससे पहले भी रह चुके हैं टॉपर
इस वर्ष जेईई मेन में 11,62,398 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. इनमें से 11,13,325 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. जनवरी सत्र में 8,60,064 ने रजिस्ट्रेशन कराया और 8,23,967 शामिल हुए. अप्रैल सत्र में 9,31,334 ने रजिस्ट्रेशन कराया और 8,83,367 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए.
विशेषज्ञों की मानें, तो इस वर्ष झारखंड से सर्वाधिक 9,128 विद्यार्थी जनवरी सत्र में शामिल हुए थे. वहीं, अप्रैल सत्र की परीक्षा में करीब 7,500 विद्यार्थी शामिल हुए थे. इनमें से 16% से 18% विद्यार्थी जेइइ एडवांस में शामिल होंगे. जेईई मेन जनवरी और अप्रैल सत्र के टॉप 2.50 लाख विद्यार्थी जेईई एडवांस में शामिल होंगे. विद्यार्थियों के जारी रिजल्ट में क्वालिफाइ टू अपियर की सूचना दे दी गयी है.
Also Read: JEE Main Result 2023 Live: जेईई मेन सत्र 2 रिजल्ट, आंसर की जारी, श्रीकांत वैरागड़े को ऑल इंडिया रैंक 3
इस वर्ष जेईई एडवांस का संचालन आइआइटी गुवाहाटी की ओर से किया जायेगा. जेईई एडवांस के लिए चयनित विद्यार्थी 7 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. वहीं, 8 मई की शाम 5 बजे तक अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क जमा करने का मौका दिया जायेगा. जेनरल कैटेगरी के अभ्यर्थियों को बतौर आवेदन शुल्क 2900 रुपये, एससी-एसटी, दिव्यांग और महिला अभ्यर्थियों को 1450 रुपये का भुगतान करना होगा. ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया https://jeeadv.ac.in से पूरी की जा सकेगी.
FIITJEE से हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा 436 विद्यार्थियों ने जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया है. कोचिंग संस्थान की ओर से दी गयी जानकारी के मुताबिक, आदित्य प्रकाश, साबिल अहमद के अलावा धृति बर्नवाल ने भी संस्थान का मान बढ़ाया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




