Jharkhand Politics: केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस की कमान, कांग्रेस विधायक दल का नेता बने डॉ रामेश्वर उरांव
सोशल मीडिया
Jharkhand Politics: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गयी है. डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता बनाया गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इन्हें नियुक्त किया है.
Jharkhand Politics: रांची-केशव महतो कमलेश को झारखंड कांग्रेस की कमान सौंपी गयी है और डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया गया है. कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इनकी नियुक्ति की है. झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने बड़ा बदलाव किया है. राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है.
आपके शहर में
केशव महतो कमलेश को सौंपी गयी किस पद की जिम्मेदारी?
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केशव महतो कमलेश को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश को तत्काल प्रभाव से झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले क्यों बदले गए प्रदेश अध्यक्ष?
झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष का चेहरा बदल दिया है. अभी झारखंड में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन कांग्रेस चुनावी समर में उतर चुकी है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए ही कांग्रेस ने बदलाव शुरू कर दिया है, ताकि जोरदार तरीके से चुनाव लड़ा जा सके और जीत सुनिश्चित की जा सके. कांग्रेस ने राजेश ठाकुर को हटाकर केशव महतो कमलेश को झारखंड की जवाबदेही दी है.
कांग्रेस ने किन्हें बनाया कांग्रेस विधायक दल का नेता?
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने झारखंड के मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव को कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया है. उन्होंने इनकी नियुक्ति से संबंधित प्रस्ताव को मंजूरी दी
Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में कब होंगे विधानसभा चुनाव? चुनाव आयोग पर टिकीं निगाहें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए